संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ने पहले दिन से ही बहुत कम कारोबार किया है। आज फिल्म की रिलीज का तीसरा दिन है। फिल्म की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है।
The Bhootnii Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी है 'द भूतनी' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कमाई
The Bhootnii Day 3 And Total Box Office Collection: फिल्म 'द भूतनी' के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है।
'द भूतनी' की अब तक की कमाई
'द भूतनी' के तीसरे दिन के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को फिल्म ने 65 लाख रुपयों की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 62 लाख का कारोबार किया था। इसी तरह से तीसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 55 लाख का कारोबार किया है। इस तरह से देखें तो फिल्म ने अब तक 1.82 करोड़ रुपयों का कारोबार कर लिया है।
WAVES 2025: सैफ अली खान को 'महाभारत' की कहानी सबसे ज्यादा अच्छी लगी, इस प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं
फिल्मी जानकार अंदाजा लगा रहे थे कि 'द भूतनी' फिल्म अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को टक्कर देगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराई जरूर हैं लेकिन 'रेड 2' ने बेहतर कलेक्शन किया है। जहां तीसरे दिन फिल्म 'रेड 2' ने 11.55 करोड़ का कारोबार किया है, वहीं 'द भूतनी' महज 55 लाख पर ही सिमट गई है।
Kriti Sanon: कृति सेनन की मां चाहती थीं इस उम्र में हो जाए बेटी की शादी, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा
फिल्म 'द भूतनी' की कहानी थोड़ी अलग है। फिल्म में एक वार्षिक वर्जिन ट्री दिखाया गया है। फिल्म की कहानी इसी ट्री की पूजा के आस-पास घूमती है। पूरे इलाके में ये चर्चा है कि जो भी वर्जिन ट्री की पूजा करता है उसे प्यार मिलता है। शांतनु एक दिल टूटा हुआ आशिक है। उसे उसकी गर्लफ्रेंड छोड़कर भाग गई है। वह ट्री से कामना करता है कि उसे प्यार मिल जाए। इसके बाद उसकी जिंदगी में प्यार आता है। हालांकि वह एक भूतनी होती है।
'द भूतनी' हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, निकुंज लोटिया और आसिफ खान हैं। फिल्म के निर्देशक सिद्धांत कुमार सचदेव हैं। इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है।