अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। साल की शुरूआत में आई 'आजाद' भी रंग नहीं जमा पाई। मगर, मई आते-आते उनकी किस्मत के सितारे चमक उठे हैं। श्रेय उनके अभिनय को ही जाता है। फिल्म 'रेड 2' से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। शानदार ओपनिंग लेने वाली 'रेड 2' जल्द अर्धशतक लगा लेगी। जानते हैं आज शनिवार को तीसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए हैं?
Raid 2 Day 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही 'रेड 2', तीसरे दिन किया इतना कारोबार
Raid 2 Day 3 Box Office Collection: 01 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज तीसरे दिन फिल्म ने कैसी कमाई की?
बॉक्स ऑफिस पर रही शानदार शुरुआत
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' ने गुरुवार को पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ धांसू शुरुआत की। फिर कल दूसरे दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, अपने बजट के हिसाब से कल का कलेक्शन भी शानदार रहा। कल शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए।
WAVES Summit: 'एमसीयू की तरह विलेज सिनेमैटिक यूनीवर्स क्यों नहीं हो सकती'? वेव्स में बोले 'पंचायत' के निर्देशक
इतना हुआ तीन दिनों का टोटल कलेक्शन
'रेड 2' की आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को तीसरे दिन 'रेड 2' ने 11.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.8 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
पहले सप्ताह में निकाल सकती है बजट
राज कुमार गुप्ता के मजबूत निर्देशन और अजय देवगन की अदाकारी के बूते 'रेड 2' दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में कारगर साबित हो रही है। इसे मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म पहले ही सप्ताह में अपना बजट निकाल सकती है।
'रेड 2' साल 2018 में आई अजय देवगन की ही फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही। 'रेड' की तुलना में 'रेड 2' का दूसरे और तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमतर ही है। 'रेड' और 'रेड 2' का तीन दिनों का तुलनात्मक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस तरह है:
| दिन | 'रेड' | 'रेड 2' |
| पहला दिन | 10.04 करोड़ रुपये | 19.25 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 13.86 करोड़ रुपये | 12 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 17.11 करोड़ रुपये | 11.55 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) |
| टोटल कलेक्शन | 41.01 करोड़ रुपये | 42.8 करोड़ रुपये |