फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cameraman falls in the middle of road with his camera actress Fatima Sana Shaikh helps him video goes viral

'पक्का ना... आप ठीक हो'?; बीच सड़क पर गिरा कैमरामैन, मदद को भागीं फातिमा सना शेख; यूजर्स ने की दिल खोलकर तारीफ

Mon, 08 Jun 2026 08:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jun 2026 08:06 AM IST
सार

Fatima Sana Shaikh: अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने दौड़कर मदद का हाथ बढ़ाया। हालांकि, उन्होंने सबसे पहले कैमरा उठाया, उसके बाद कैमरामैन से हालचाल पूछा। नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cameraman falls in the middle of road with his camera actress Fatima Sana Shaikh helps him video goes viral
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'दंगल' से लोकप्रियता बटोरने वाली फातिमा सना शेख ने इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाई है। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनके लुक्स और स्टाइल की खूब चर्चा होती है। एक बार फिर वे सुर्खियों में हैं। मगर, इस बार मामला फिल्म या लुक का नहीं, बल्कि मदद के लिए बढ़ाए गए हाथ का है। फातिमा ने फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन


फातिमा के अंदाज ने जीता दिल
अभिनत्री फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस एक कैमरामैन की मदद करती नजर आ रही हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरामैन अचानक बीच सड़कर पर गिर पड़ा। इस दौरान उसका कैमरा छिटककर दूर गिर गया। फातिमा सना शेख की नजर जैसे ही पड़ी, वे मदद को भागीं और कैमरा उठाकर शख्स को दिया।
विज्ञापन


पहले उठाया कैमरा, फिर शख्स से पूछा हाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा ने सबसे पहले कैमरा उठाया और उसे करीने से संभालते हुए कैमरामैन को थमाया। इसके बाद उन्होंने कैमरामैन से पूछा, 'आप ठीक हैं ना? पक्का ना'। एक्ट्रेस का यह अंदाज देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'कैमरा की कीमत एक कैमरामैन या एक कलाकार ही समझ सकता है'। एक यूजर ने लिखा, 'लाखों रुपये का कैमरा बचा लिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई सेलिब्रिटी होता तो शायद नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाता, लेकिन फातिमा के अंदाज ने दिल जीत लिया'। एक यूजर ने लिखा, 'फातिमा की नेकदिली से कैमरामैन के चेहरे पर जो मुस्कान लौटी है, उसकी कीमत नहीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख के करियर की बात करें तो उन्होंने 'चाची 420' (1997) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से उन्हें पहचान मिली। बीते दिनों उन्हें फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' है। फातिमा जल्द ही शो 'न्याय' का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed