फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zehreela Insaan Golden Jubilee Year: When Rishi Kapoor Neetu Singh first appeared on Silver screen together

50 Years OF Zehreela Insaan: जब पहली बार परदे पर साथ नजर आए ऋषि कपूर-नीतू सिंह, साउथ निर्देशक ने संभाली कमान

Wed, 20 Nov 2024 03:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 03:43 PM IST
सार

ऋषि कपूर ने साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। फिर ऋषि कपूर के हाथ लगी फिल्म 'जहरीला इंसान'। आज 20 नवंबर को उसी फिल्म की रिलीज को 50 साल पूरे हो रहे हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Zehreela Insaan Golden Jubilee Year: When Rishi Kapoor Neetu Singh first appeared on Silver screen together
जहरीला इंसान फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'जहरीला इंसान' की रिलीज को 50 साल पूरे हो गए हैं। इन दिनों जब बॉलीवुड के सितारे और निर्माता फिल्मों के निर्देशन के मामले में साउथ निर्देशकों पर भरोसा जता रहे हैं, तब 50 साल पहले इस फिल्म का निर्देशन एक साउथ निर्देशक ने किया था। ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी और नीतू सिंह जैसे सितारों से सजी फिल्म का निर्देशन पुत्तान्ना कनागल ने किया था। दरअसल, यह उन्हीं की साल 1972 में आई कन्नड़ फिल्म नागरहावु की रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर परिणाम कैसा रहा? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

ऋषि कपूर के करियर की दूसरी फिल्म
पहली ही फिल्म 'बॉबी' से सफलता का स्वाद चखने वाले कपूर खानदान के लाडले ऋषि कपूर तब उभरते कलाकार थे। 'जहरीला इंसान' उनके करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह नजर आईं। और यह ऐसी पहली फिल्म है, जिसमें नीतू सिंह और ऋषि कपूर पहली बार परदे पर साथ नजर आए। तब नीतू सिंह की उम्र महज 14 साल थी। इस फिल्म के बाद दोनों ने कई और फिल्मों में साथ काम किया। इनमें कभी-कभी, दूसरा आदमी जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह गाने वाले थे यह हिट गाना
इस फिल्म का संगीत आरडी बर्मन ने दिया। गाने मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे। फिल्म का गाना 'ओ हंसिनी मेरी हंसिनी' को शैलेंद्र सिंह गाने वाले थे। ऋषि कपूर कपूर की भी यही तमन्ना थी और उन्होंने काफी जोर दिया। हालांकि, इसके बाद भी आर.डी. बर्मन ने यह गाना किशोर कुमार से गवाया। 
BB 18: शिल्पा शिरोडकर को हुआ किस बात का पछतावा? फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री

विज्ञापन

मौसमी चटर्जी ने उठाकर फेंक डाला सांप
ऋषि कपूर और मौसमी चटर्जी के बीच एक सीन की शूटिंग के दौरान एक सांप हकीकत में उनके पास आ गया। मौसमी चटर्जी ने सांप को अपने हाथों में उठाया और फेंक दिया। इस दौरान ऋषि कपूर काफी डर गए। उन्होंने मौसमी चटर्जी के पति को बुलाया और बताया कि उन्होंने अपने हाथों से सांप को उठा लिया। दरअसल, उस दौरान अभिनेत्री के पति जयंत मुखर्जी (बाबू) सेट पर ही मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की मेकिंग के दौरान अभिनेत्री मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं। फिल्म के निर्माताओं के साथ उनकी कई तीखी बहस हुईं। 
Rehana Sultan: बोल्ड किरदारों ने रातोंरात दिलाई पहचान, फिर ऐसा क्या हुआ, जो आज गुमनामी में जी रही हैं रेहाना

बॉक्स ऑफिस परिणाम रहा निराशाजनक
जहरीला इंसान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने खुद स्वीकार किया कि यह फिल्म उनकी गलती साबित हुई। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' जैसी ही कोई फिल्म साइन करनी चाहिए थी। 'जहरीला इंसान' जैसी बिल्कुल अलग किस्म की फिल्म गलती साबित हुई।
Pushpa Re-Release: 'पुष्पा 2' से पहले फैंस को मिली खुशियों की सौगात, दोबारा से रिलीज हुआ फिल्म का मूल भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed