फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sukumar Directorial and Allu Arjun Rashmika Mandanna Starrer Pushpa will re release in USA before Pushpa 2

Pushpa Re-Release: 'पुष्पा 2' से पहले फैंस को मिली सौगात, जानिए सिनेमाघरों में कब री-रीलीज होगा पहला भाग

Tue, 19 Nov 2024 04:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 19 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

Pushpa Re-Release: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म है। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब निर्माता इसके मूल भाग को दोबारा से रिलीज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sukumar Directorial and Allu Arjun Rashmika Mandanna  Starrer Pushpa will re release in USA before Pushpa 2
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस वक्त देश भर में अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रुल' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस को काफी ज्यादा आकर्षित किया है। फिल्म का अभिनेता के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के निर्माताओं ने एक नया निर्णय लिया है, जिसके तहत वो इसका मूल भाग यानी 'पुष्पा:द राइज' दोबारा से रिलीज करने वाले हैं। पुष्पा एक बार फिर से 22 नवंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन


अमेरिका के कुछ सिनेमाघरों में भई दोबारा रिलीज हुई है 'पुष्पा'
'पुष्पा' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से काफी ज्यादा तारीफें मिली थीं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा सफल रही थी। फिल्म में फैंस को अल्लू अर्जुन का स्वैग और डायलॉग काफी ज्यादा पसंद आया था। इस फिल्म के साथ ही इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी गई थी, जिसके बाद से फैंस इसके सीक्वल का लगातार इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म भारत के दर्शकों के लिए 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।  वहीं आज, यानी 19 नवंबर से अमेरिका के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में पुष्पा दोबारा से रिलीज हो चुकी है, जिससे फैंस को पुष्पा 2 से पहले उस माहौल को दोबारा से अनुभव करने का अवसर मिला है।  
विज्ञापन

Shahrukh Khan: अभिनेता नहीं होते तो साइंटिस्ट होते किंग खान, इस तरह हुई सिनेमा की दुनिया में एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना के गांधी मैदान में हुआ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम
'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम हाल में ही पटना में संपन्न हुआ था, जहां अभिनेता को देखने और सुनने बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम ने देश भर में काफी सुर्खियां बटोरीं और फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया। ये पहला मौका था, जब बिहार में इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रखा गया था। गौरतलब है कि मूल फिल्म को छोटे शहरों के दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा पसंद किया गया था, जिसके तहत ही निर्माताओं ने इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए इस तरह के शहरों को चुना है। 
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने की 'आई वांट टू टॉक' की समीक्षा, शूजित सरकार और अभिषेक बच्चन के लिए कहा ये
रिलीज डेट में लगातार हुए बदलाव
'पुष्पा 2' इस साल लगातार चर्चाओं में बनी रही। फिल्म को लेकर अभिनेता और निर्देशक के बीच मतभेद की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान कुछ मौकों पर फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया। पहले ये फिल्म इस साल ही अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म तैयार न होने के कारण इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट 6 दिसंबर तय की गई, जिसे बाद में घटा कर 5 दिसंबर कर दिया गया। इस एक्शन ड्रामा को सुकुमार ने निर्देशित किया है और फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

Rakesh Roshan: फिल्म 'करण-अर्जुन' के सेट पर सलमान-शाहरुख ने की ऐसी हरकत, राकेश रोशन का हो गया बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed