{"_id":"649bc9905606d65b20071ca3","slug":"youtuber-kusha-kapila-ex-husband-zorawar-ahluwalia-breaks-silence-over-their-divorce-said-this-about-marriage-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zorawar Ahluwalia: कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग से आहत दिखे यूट्यूबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zorawar Ahluwalia: कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग से आहत दिखे यूट्यूबर
Wed, 28 Jun 2023 11:34 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:34 AM IST
सार
जोरावर अहलूवालिया ने 26 जून को अपने अलग होने की घोषणा के बाद से कुशा कपिला को बुरी तरह से ट्रोल किए जाने पर भी रिएक्ट किया।
विज्ञापन
कुशा कपिला, जोरावर
- फोटो : social media
विस्तार
हाल ही में यूट्यूबर कुशा कपिला और उनके पति जोरावर अहलूवालिया ने अपने तलाक की घोषणा की। जब से दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को तलाक की जानकारी दी है, तभी से फैंस उनकी शादी टूटने के पीछे की वजह का पता लगाने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुशा कपिला को उनके एक पुराने वीडियो के कारण ट्रोल भी किया जा रहा है। इन सबके बीच अब कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर अहलूवालिया ने पहली बार उनके तलाक और इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। जोरावर अहलूवालिया ने 26 जून को अपने अलग होने की घोषणा के बाद से कुशा कपिला को बुरी तरह से ट्रोल किए जाने पर भी रिएक्ट किया।
विज्ञापन
क्या बोले जोरावर
जोरावर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हमें एहसास है कि हम सार्वजनिक जीवन जीते हैं, लेकिन हम अभी भी कुछ चीजों को पवित्र मानते हैं। हमारी शादी और एक-दूसरे के लिए सम्मान उनमें से एक है। हमारी शादी की तरह ही तलाक भी एक ऐसा फैसला था जो हम दोनों ने मिलकर लिया था। बहुत विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद। यह एक कठिन और दर्दनाक निर्णय था, लेकिन हमने हम दोनों की भलाई के लिए मिलकर यह फैसला लिया।'
विज्ञापन
Superman Legacy: DC यूनिवर्स को मिला नया सुपरमैन, हेनरी कैविल की जगह डेविड कोरेनस्वेट निभाएंगे मुख्य किरदार
विज्ञापन
कुशा की ट्रोलिंग से दुखी हुए जोरावर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जोरावर ने लिखा, 'पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ है, कुशा को ऑनलाइन खूब ट्रोल किया गया है। लोगों के द्वारा दिए जा रहे इस तरह के रिएक्शंस मुझे दुखी करते हैं और मैं बेहद निराश हूं। कुशा के कैरेक्टर पर हमला करना और उसे किसी खलनायक तरह पेश करना शर्मनाक है। चलिए प्लीज इसे बेहतर करें।' कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने अपने तलाक के पीछे का कारण नहीं बताया है। उन्होंने बस एक बयान जारी कर कहा था कि, 'हमने इस रिश्ते को अपना सब कुछ दिया, लेकिन अब हम और नहीं कर सकते।'
दोनों की जोड़ी बेहद मशहूर
कुशा कपिला 'साउथ दिल्ली आंटी' के नाम से मशहूर हैं। कुशा कपिला और जोरावर दोनों ही यूट्यूबर हैं और काफी मशहूर भी हैं। कुशा और जोरावर को अक्सर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियो बनाते हुए देखा जाता है। दोनों ने तलाक को लेकर एक ही मैसेज अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें, दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और अब शादी के छह साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम