फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Emergency actress joins hands with Sandeep Singh for a mega budget film will launch it soon

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने संदीप सिंह के साथ किया मेगा बजट प्रोजेक्ट का एलान, जल्द जारी होगा फिल्म नाम

Wed, 28 Jun 2023 09:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 28 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

'इमरजेंसी' को लेकर देशभर में हो रही हलचल के बीच कंगना रणौत ने खुद संदीप सिंह के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Emergency actress joins hands with Sandeep Singh for a mega budget film will launch it soon
कंगना रणौत, संदीप सिंह - फोटो : social media

विस्तार

अपने तीखे और तंज भरे बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभाल रही हैं। यहां तक की 'इमरजेंसी' का निर्माण भी कंगना ने खुद ही किया है। जहां एक तरफ कंगना रणौत देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आ रही है जो 'क्वीन' के फैंस को खुश कर सकती है। दरअसल, कंगना रणौत ने निर्माता संदीप सिंह के साथ एक बिग बजट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut Emergency actress joins hands with Sandeep Singh for a mega budget film will launch it soon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'इमरजेंसी' को लेकर देशभर में हो रही हलचल के बीच कंगना रणौत ने खुद संदीप सिंह के साथ अपने इस प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। हालांकि, अभी इस आगामी मेगा बजट फिल्म को लेकर और कोई डिटेल सामने नहीं आई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के नाम और इसके निर्देशक की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि कंगना और संदीप की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Emergency actress joins hands with Sandeep Singh for a mega budget film will launch it soon
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ अपने इस कोलैबोरेशन की घोषणा करते हुए कहा, 'संदीप और मैं 13 साल से ज्यादा समय से दोस्त हैं और लंबे समय से साथ में एक फिल्म करना चाहते थे। अब क्योंकि हमें सही विषय और भूमिका मिल गई है तो यह जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। यह मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म और शानदार भूमिका होने वाली है। फिल्म को लेकर आगे की जानकारी का जल्द ही एलान किया जाएगा।'
Amitabh Bachchan: गुलाब बेच रही लड़की को BIG B ने बिना गिने दे दिए पैसे, सुनाया दिल को छू जाने वाला किस्सा

विज्ञापन

Kangana Ranaut Emergency actress joins hands with Sandeep Singh for a mega budget film will launch it soon
संदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने कहा, 'किसी भी फिल्म निर्माता के लिए कंगना रणौत जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं एक दशक से ज्यादा समय से उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। आखिरकार,  इस फिल्म के साथ यह सच हो रहा है।' आपको बता दें, संदीप सिंह राउडी राठौड़, रामलीला, मैरी कॉम, अलीगढ़, सरबजीत, भूमि, झुंड जैसी फिल्मों का निर्माण करने के लिए मशहूर हैं। 
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने समझाईं पौराणिक फिल्में बनाने की बारीकियां, 'आदिपुरुष' पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed