फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yo Yo Honey Singh makes his relationship with Heera Sohhal official poses holding hands on IIFA 2024 Green Car

Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह ने हीरा सोहल के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, हाथ पकड़ दिए पोज

Sun, 29 Sep 2024 06:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 29 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

जाने-माने रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार रात अभिनेत्री हीरा सोहल के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। उन्होंने आईफा अवार्ड्स 2024 के ग्रीन कार्पेट पर अभिनेत्री के हाथ में हाथ डालकर पोज दिए।

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh makes his relationship with Heera Sohhal official poses holding hands on IIFA 2024 Green Car
यो यो हनी सिंह-हीरा सोहल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जाने-माने रैपर यो यो हनी सिंह ने शनिवार रात अभिनेत्री हीरा सोहल के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। गायक ने अबू धाबी में आईफा अवार्ड्स 2024 के ग्रीन कार्पेट पर हीरा के साथ पोज दिया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी देखने को मिली। इवेंट से हनी सिंह और हीरा सोहल के साथ की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

हीरा का हाथ पकड़ पैप्स के सामने आए हनी सिंह 

कथित तौर पर रैपर पिछले कुछ समय से हीरा को डेट कर रहे थे। वहीं, शनिवार को दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। वीडियो में, हीरा को गायक के साथ पोज देने में झिझकते हुए देखा जा सकता है, लेकिन फिर उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान पैपराजी ने भी कपल को टीज किया, जिसे सुनकर हीरा शर्मा गईं। वहीं, हनी सिंह मजाक करने में व्यस्त दिखे। 

विज्ञापन


KKK14 Grand Finale Live: आज मिलेगा 'खतरों के खिलाड़ी 14' को अपना विजेता, टॉप 3 के लिए भिड़ेंगे ये प्रतिभागी
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


यो यो हनी सिंह की लव लाइफ 

यो यो हनी सिंह की पहली शादी शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद गायक ने अभिनेत्री टीना थडानी को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 2023 की पहली तिमाही में दोनों अलग हो गए। कथित तौर पर सिंह और हीरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, और उन्होंने पहले मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कमतर रखने का फैसला किया था। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गायक ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों और सहकर्मियों के सामने गर्व से उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में पेश किया।

Ram Charan: सिंगापुर के तुसाद म्यूजियम में लगेगा राम चरण का मोम का पुतला, साथ होगी प्यारे दोस्त की भी प्रतिमा

कौन हैं हीरा सोहल?

हीरा एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने ज्यादातर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। कुछ हिंदी वेब शो का हिस्सा होने के अलावा, उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed