फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK14 Grand Finale Live: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने करण वीर, कृष्णा-गश्मीर को हराकर जीती शो की ट्रॉफी

Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
खास बातें

Khatron Ke Khiladi Season 14 Grand Final Live Updates: स्टंट आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का आज फिनाले हुआ और इसे आज अपना विजेता मिल गया। टॉप 3 फाइनलिस्ट कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा शो के बीच आखिरी स्टंट का मुकाबला हुआ, जिसे जीतकर करण वीर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। कृष्णा श्रॉफ दूसरे स्थान पर आईं और गश्मीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
 

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14 Grand Finale Live Finalist Top 3 Contestants Winner Rohit Shetty News in Hindi KaranVeer
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra

लाइव अपडेट

11:58 PM, 29-Sep-2024

करण वीर को मिला ये पुरस्कार

खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता की तरफ करण वीर ने हासिल की है। अब वह खतरों के खिलाड़ी बन चुके हैं। इस जीत के साथ उन्होंने ट्रॉफी तो अपने नाम की ही, लेकिन इसके साथ उन्हें बड़ा पुरस्कार पैकेज घर ले जाने के लिए मिला। उन्होंने 20 लाख रुपये और एक नई हुंडई कार भी जीती। 
11:39 PM, 29-Sep-2024

करण वीर ने जीती ट्रॉफी

'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता का एलान हो चुका है। करण वीर मेहरा ने कृष्णा श्रॉफ को पछाड़कर शो की ट्रॉफी जीत ली है और इस सीजन के विजेता बने। 
विज्ञापन
11:39 PM, 29-Sep-2024

गश्मीर ने हासिल किया तीसरा स्थान

शो में फैसले की घड़ी आ चुकी है। रोहित शेट्टी विजेता का एलान कर रहे हैं। गश्मीर ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है, लेकिन शो की ट्रॉफी जीतने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। 
11:23 PM, 29-Sep-2024

करण वीर ने शुरू किया टास्क

करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
कृष्णा श्रॉफ टास्क पूरा कर चुकी हैं। अब बारी है करण वीर की और वे भी मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने स्टंट शुरू कर दिया है। अब जल्द ही विजेता के नाम से पर्दा उठ जाएगा
 
11:15 PM, 29-Sep-2024

कृष्णा ने शुरू किया फाइनल स्टंट

कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- कृष्णा श्रॉफ
गश्मीर महाजनी ने अपना स्टंट पूरा कर लिया है और अब कृष्णा श्रॉफ अपना फाइनल स्टंट शुरू कर चुकी हैं। 
11:08 PM, 29-Sep-2024

खतरनाक है फाइनल स्टंट

गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम @mahajani.gashmeer
रोहित शेट्टी ने फाइनल स्टंट का एलान कर दिया है। इसे सबसे पहले गश्मीर महाजनी कर रहे हैं। जो इस स्टंट को कम समय में खत्म करेगा, वह विजेता बनेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 PM, 29-Sep-2024

टॉप 3 के बीच स्टंट का मुकाबला शुरू

अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' फिनाले का आखिरी स्टंट मुकाबला शुरू हो चुका है, जिसमें कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा और गश्मीर महाजनी आखिरी स्टंट करेंगे और विजेता का खिलाफ अपने नाम करेंगे।
10:56 PM, 29-Sep-2024

निया शर्मा के 'बिग बॉस 18' में जाने का एलान

शो में रोहित शेट्टी ने 6 अक्तूबर को होने वाली सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के प्रीमियर का प्रचार किया। उन्होंने बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में मौजूद एक शख्स 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेगा। उन्होंने एलान किया कि निया शर्मा 'बिग बॉस 18' में शामिल होंगी। 
10:53 PM, 29-Sep-2024

लाफ्टर शेफ्स की टीम शो पर पहुंची

'खतरों के खिलाड़ी 14' के फिनाले में अब लाफ्टर शेफ्स की टीम पहुंच चुकी है। भारती सिंह, निया शर्मा और कश्मीरा शाह दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।
10:28 PM, 29-Sep-2024

शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट 

'खतरों के खिलाड़ी 14' फिनाले के टॉप 3 फाइनलिस्ट चुने जा चुके हैं। अब ट्रॉफी जीतने के लिए करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी के बीच मुकाबला होगा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed