फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why was Nimrit Kaur Ahluwalia out of LSD 2 Director Dibakar Banerjee told the truth details inside

LSD 2: एलएसडी 2 से क्यों बाहर हुईं निमृत कौर अहलूवालिया? निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने सच से उठाया पर्दा

Sat, 13 Apr 2024 06:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 13 Apr 2024 06:07 PM IST
सार

एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी ने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में निमृत कौर अहलूवालिया को मुख्य भूमिका के लिए चुना था। हालांकि, वह फिल्म से बाहर हो गईं, जिस पर निर्देशक ने चुप्पी तोड़कर बड़ा खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Why was Nimrit Kaur Ahluwalia out of LSD 2 Director Dibakar Banerjee told the truth details inside
दिबाकर बनर्जी-निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' की घोषणा करने के लिए 'बिग बॉस 16' में आए थे और निमृत कौर अहलूवालिया को लीड अभिनेत्री के रूप में चुना था। हालांकि, फिल्म के टीजर में अभिनेत्री कहीं भी नजर नहीं आई और बाद में यह बताया गया कि उन्हें फिल्म के बोल्ड सीन से आपत्ति थी, जिसके कारण उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए। अब फिल्म निर्माता ने आखिरकार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

दिबाकर बनर्जी का बड़ा खुलासा

एक हालिया इंटरव्यू में दिबाकर बनर्जी ने निमृत कौर अहलूवालिया के 'लव सेक्स और धोखा 2' से बाहर होने के बारे में बात की और खुलासा किया कि 'बिग बॉस' में जाना एक पीआर प्लान था। फिल्म निर्माता ने निमृत के फिल्म से बाहर होने पर कहा, 'ऐसे कई लोग हैं जो बाहर हो गए। ईमानदारी से कहूं तो, बिग बॉस में जाना और एक अभिनेत्री को चुनना सिर्फ एक पीआर योजना थी, जिसमें एकता ने बड़ी घोषणा की थी।'

विज्ञापन


Lokesh Kanagaraj: फैंस का इंतजार होगा खत्म, इस दिन लोकेश कनगराज की अगली फिल्म के शीर्षक से उठेगा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

'एलएसडी 2' को लेकर कही यह बात 

उन्होंने आगे कहा, 'केवल सितारे ही नहीं बल्कि गायक भी लव सेक्स और धोखा और अन्य विवादास्पद शब्द नहीं बोलना चाहते थे। एलएसडी 2 के लिए यह बेसिक चीज है उसके बिना हम कैसे कर सकते हैं? फिल्म थोड़ा डार्क, बोल्ड और विवादास्पद है। पाखंडी समाज की वास्तविकता है, जहां हर कोई हमसे बचने की कोशिश करता है।'


Jersey Movie: सिनेमा और क्रिकेट के दीवानों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, फिर से रिलीज होने वाली है 'जर्सी'

'एलएसडी 2' निर्माण, रिलीज

'लव सेक्स और धोखा 2' में बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही मौनी रॉय, उर्फी जावेद, तुषार और अनु मलिक विस्तारित कैमियो में हैं। दिबाकर बनर्जी के जरिए निर्देशित यह 2010 की एंथोलॉजी फाउंड फुटेज ड्रामा फिल्म की अगली कड़ी है। बालाजी टेलीफिल्म्स के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित, 'लव सेक्स और धोखा 2', 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed