फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hunkkaar The Roar Trailer Out Aneet Padda Fatima Sana Shaikh Raghubir Yadav Jio Hotstar web series

हुंकार ट्रेलर:  'बापजी' के शोषण के खिलाफ अनीत पड्डा ने उठाई आवाज; खाकी वर्दी में सबूत जुटाती दिखीं फातिमा

Thu, 10 Sep 2026 04:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

Hunkkaar The Roar Trailer: वेब सीरीज 'हुंकार-द रोर' का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो गया है। इसमें अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फातिमा सना शेख पुलिस की वर्दी में नजर आई हैं।

विज्ञापन
Hunkkaar The Roar Trailer Out Aneet Padda Fatima Sana Shaikh Raghubir Yadav Jio Hotstar web series
हुंकार वेब सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा अब अपनी आगामी वेब सीरीज 'हुंकार-द रोर' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका आज ट्रेलर जारी हो गया है। क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनीत पड्डा शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं। वहीं, फातिमा सना शेख इस मामले की जांच करती हैं।

विज्ञापन

 

Hunkkaar The Roar Trailer Out Aneet Padda Fatima Sana Shaikh Raghubir Yadav Jio Hotstar web series
हुंकार वेब सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

किसने किया अनीत का शोषण?
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'हुंकार' जियो हॉटस्टार पर आएगी। अनीत साहसी और निर्भीक मीनू की भूमिका में हैं। 17 साल की मीनू अपने खिलाफ होने वाले शोषण का विरोध करती है। मीनू बापजी पर शोषण का आरोप लगाती है, जो बेहद प्रभावशाली शख्सियत है। मामला पुलिस तक पहुंचता है। फातिमा सना शेख पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। केस की पड़ताल करते हुए कई चुनौतियां मीनू (अनीत) के सामने आती हैं। अपने भी संदेह करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hunkkaar The Roar Trailer Out Aneet Padda Fatima Sana Shaikh Raghubir Yadav Jio Hotstar web series
हुंकार वेब सीरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

फातिमा सना शेख ने की पड़ताल
मीनू के आरोपों की जांच की कड़ी में कई सनसनीखेज खुलासे होते हैं। मुश्किल वक्त में अपने साथ छोड़ते हैं। मगर, मीनू ऐसे विपरीत हालात में भी साहस का परिचय देती और निर्भीक होकर सच बताती है। फातिमा इस सच को साबित करने के लिए सबूत जुटाती हैं। 
सीरीज का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है। इसे बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज की कार्यकारी निर्माता हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी सीरीज?
ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से तो जीत किसकी होगी'? 'हुंकार' वेब सीरीज 25 सिंतबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed