फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor nani telugu hit sports drama film Jersey is going to be re release again on 20 april 2024 after 5 years

Jersey Movie: सिनेमा और क्रिकेट के दीवानों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, फिर से रिलीज होने वाली है 'जर्सी'

Sat, 13 Apr 2024 05:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

फिल्म 'जर्सी' को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। अगर कोई दर्शक इस हिट फिल्म को किसी कारण से सिनेमाघर में नहीं देख पाया था, तो उसके लिए यह एक अच्छा मौका है।
 

विज्ञापन
Actor nani telugu hit sports drama film Jersey is going to be re release again on 20 april 2024 after 5 years
फिल्म 'जर्सी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव के साथ क्रिकेट का भी माहौल है। राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए तो हर दिन खबरें आ ही रही है, इसी बीच क्रिकेट के दीवानों के लिए भी फिल्मी दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है।

विज्ञापन


20 अप्रैल को फिर से रिलीज होगी फिल्म
अभिनेती नानी की फिल्म 'जर्सी' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 20 अप्रैल को इस फिल्म को रिलीज हुए  5 साल हो जाएंगे। इसी अहम मौके पर फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। सिनेमा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो यह किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर कोई दर्शक इस हिट फिल्म को किसी कारण से सिनेमाघर में नहीं देख पाया था, तो उसके लिए भी यह एक मौका है।
विज्ञापन


हिंदी में भी बना है रीमेक
'जर्सी' फिल्म ने पांच साल पहले दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। फिल्म में बाप और बेटे की अद्भुत कहानी को देखकर लोग भावुक हो गए थे। 'जर्सी' का इसी नाम से हिंदी रीमेक भी बना है। उस फिल्म में शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर ने भी अभिनय किया था। फिल्म 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है 'जर्सी'
'जर्सी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। यह तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म में नानी, रोनित कामरा, हरीश कल्याण, श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसका निर्माण नागा वामसी ने किया है।  संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है। फिल्म ने साल 2021 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। इसे तेलुगु भाषा की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ संपादन का खिताब मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed