फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Lokesh Kanagaraj next Film title to announce tomorrow as per Media Reports details Inside

Lokesh Kanagaraj: फैंस का इंतजार होगा खत्म, इस दिन लोकेश कनगराज की अगली फिल्म के शीर्षक से उठेगा पर्दा

Sat, 13 Apr 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 13 Apr 2024 05:54 PM IST
सार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी आगामी फिल्म के शीर्षक का एलान कर दिया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj next Film title to announce tomorrow as per Media Reports details Inside
लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकेश कनगराज तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने करियर में वे अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री का हर बड़ा सितारा उनके साथ फिल्म में काम करने के लिए बेताब रहता है। वे वर्तमान में रजनीकांत की फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे अस्थायी रूप से थलाइवर 171 कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार फिल्म का प्रोमो 22 अप्रैल को आएगा। 

विज्ञापन

Mahadev Betting App Case: महादेव एप मामले में पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचे साहिल खान, दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन

कल आएगा लोकेश की फिल्म पर अपडेट

इस बीच लोकेश को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक की आगामी फिल्म के शीर्षक का एलान कल यानी 14 अप्रैल को किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद कई फैंस खुश हैं तो कुछ यह सोच रहे हैं कि उनकी किस फिल्म को लेकर यह एलान होना है। हालांकि, यह जानने के लिए प्रशंसकों को कल तक का इंतजार करना पड़ेगा। 
Prachi Desai Interview: साइलेंस 2 की संजना कैसे चुनती हैं किरदार, करियर की शुरुआत में मना किए कई मुश्किल रोल

विज्ञापन

लियो ने की थी जमकर कमाई

लोकेश के फिल्म की यह घोषणा तमिल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर की जा रही है। थलाइवर 171 के अलावा, लोकेश कनगराज के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। जिनमें विक्रम 2 और कैथी 2 जैसी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म लियो थी। फिल्म में विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। देश ही नहीं  बल्कि विदेश में भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने सड़क पर ही शुरू कर दी थी धुआंधार मारपीट, लड़ाई के बाद हुआ हैरान करने वाला वाकया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed