Vivek Agnihotri: द वैक्सीन वॉर पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया बड़ा अपडेट, रिसर्च हुई पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग
विवेक ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म से जुड़ा अपडेट देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के रिसर्च का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने जब से 'द वैक्सीन वार' की घोषणा की है तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसकी वजह से फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इस बीच विवेक ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
विवेक ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म से जुड़ा अपडेट देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के रिसर्च का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि 'द वैक्सीन वॉर' एक ऐसी फिल्म है जो मेडिकल फील्ड के लोगों और वैज्ञानिकों को समर्पित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर शोध करने में विवेक को लगभग एक वर्ष का समय लगा है।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Getting ready to shoot. #TheVaccineWar #Research pic.twitter.com/xo53Lk00yb
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 10, 2022
फिल्म की कहानी 3200 पन्नों में लिखी गई है और 82 लोगों ने दिन-रात कहानी पर काम किया। कुशल अनुसंधान करने के लिए, टीम ने वास्तविक वैज्ञानिक और टीका विकसित करने वाले लोगों से मुलाकात भी की है। फिल्म इस बारे में है कि भारतीय वैज्ञानिकों को वैक्सीन बनाने में विदेशी लोगों की तुलना में कितनी मुश्किलें आईं।
Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग
गौरतलब है कि द वैक्सीन वॉर 15 अगस्त, 2023 में रिलीज करने के पहले ही एलान किया जा चुका है। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब