बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनने के बाद से ही दिव्या अग्रवाल सुर्खियां में बनी रहती हैं। दिव्या अपनी प्रोफेशनल ही नहीं निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दिव्या अग्रवाल ने पांच दिसंबर को अपने जन्मदिन पर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली थी। दरअसल, दिव्या ने वरुण सूद से ब्रेकअप के नौ महीने बाद अपूर्व के साथ सगाई की। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। यूजर्स ने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' तक कहा। अब इस पर दिव्या अग्रवाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
ट्रोल्स को दिया जवाब
सगाई की फोटोज सामने आने के बाद से ही दिव्या को ट्रोल किया जा रहा है। दिव्या ने इंटरव्यू के दौरान ट्रोल्स को मुहंतोड़ जवाब दिया है। दिव्या ने कहा, 'अब मेरी सगाई अपूर्व पडगांवकर से हो चुकी है। ऐसे में फैंस और ट्रोल्स को कुछ तो संवेदनशील होना चाहिए। उन्हें अब मेरे पिछले रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। मैं अपूर्व के साथ बहुत खुश हूं और उनके साथ अपना जीवन बिताना चाहती हूं।'
यह भी पढ़ें: Ashok Kumar: हीरो बनने के बाद टूट गया था अशोक कुमार का रिश्ता, परिवार में मचा था कोहराम, ऐसे बने सुपरस्टार
जन्मदिन पर की थी सगाई
दिव्या को अपूर्व ने उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दिव्या ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया। इसके बाद अपूर्व ने दिव्या को अंगूठी पहनाकर उन्हें अपना बना लिया। इस बात की जानकारी दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी थी। उनकी सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे।
यह भी पढ़ें: James Cameron Exclusive: पहली फिल्म पिरान्हा 2 का नाम सुनते ही हंस पड़े कैमरून, अवतार 3 को लेकर किया ये खुलासा
वरुण से हो गया था ब्रेकअप
दरअसल, दिव्या लंबे समय से वरुण सूद को डेट कर रही थीं, लेकिन दोनों के बीच आई दरार के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। अपने ब्रेकअप के नौ महीने बाद दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली, लेकिन यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने दिव्या को ट्रोल करते हुए कहा कि यह सब उन्होंने पैसों के लिए किया है। वरुण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा को भी डेट किया था।
यह भी पढ़ें: Black Adam: ‘ब्लैक एडम' बनी डीसी यूनिवर्स का काला हीरा, जानिए कितने में बनी फिल्म और कितनी हुई कुल कमाई