फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lavani Queen singer Sulochana Chavan dies at the age of 92 due to age related ailments

दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 10 Dec 2022 05:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 10 Dec 2022 05:10 PM IST
सार

प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण आज यानी 10 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया।

विज्ञापन
Lavani Queen singer Sulochana Chavan dies at the age of 92 due to age related ailments
सुलोचना चव्हाण - फोटो : Social media

विस्तार

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण आज यानी 10 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। पद्मश्री विजेता सुलोचना ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है। गायिका के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक ने शोक जताया है।

विज्ञापन

Hansal Mehta: ऋषभ पंत के विज्ञापन पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताकर की हटाने की मांग  
विज्ञापन

सुलोचना चव्हाण के बेटे और ढोलकी वादक विजय चव्हाण ने मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि गायिका ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 'लावणी समरदनी' यानी 'लावणी क्वीन' के रूप में जानी जाने वाली, सुलोचना चव्हाण इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संगीत शैली की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक थीं।  उन्हें संगीत को दिए उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुहंतोड़ जवाब
मराठी सिंगर के निधन की खबर सुन सारा संगीत जगत सदमे में आ गया है। बड़े-बड़े स्टार्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी सुलोचना चव्हाण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुलोचना चव्हाण के निधन से लावणी, लोक कला और संगीत के क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में होगा डबल धमाका! फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे 'आरआरआर' स्टार राम चरण
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुलोचना चव्हाण को महाराष्ट्र संस्कृति विशेषकर लावणी को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आने वाली पीढ़ियां सुलोचना ताई चव्हाण को महाराष्ट्र की संस्कृति विशेष रूप से लावणी को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए याद रखेंगी। उन्हें संगीत और रंगमंच का भी शौक था। उनके निधन से दुख हुआ। सुलोचना ताई के  परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed