फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das talks about his Delhi Belly co star Imran Khan says he will be an amazing director

Vir Das: इमरान खान की तारीफ करते नजर आए वीर दास, बोले- वे शानदार निर्देशक बन सकते हैं

Tue, 26 Dec 2023 10:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

बता दें कि इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। वे एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कमबैक करने वाले हैं।

विज्ञापन
Vir Das talks about his Delhi Belly co star Imran Khan says he will be an amazing director
वीर दास-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीर दास को बीते दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल 'वीर दासः लैंडिंग' के लिए एमी अवॉर्ड मिला। अब वे जल्द ही एक फीचर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वीर सह-निर्देशक, प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अभिनय भी करेंगे। बता दें कि वीर दास सिर्फ भारत में ही परफॉर्म नहीं करते, बल्कि विदेशों में भी उनकी प्रस्तुति होती है। हाल ही में वीर फिल्म 'देली-बेली' के को-स्टार इमरान खान के बारे में बात करते दिखे।

विज्ञापन


वीर दास ने कही ये बात
वीर दास का कहना है कि इमरान खान के शानदार निर्देशक साबित हो सकते हैं। बातचीत के दौरान वीर से जब पूछा गया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए सेंटा बनाया जाए तो वे इमरान खान को क्या देंगे? इस पर वीर ने कहा, 'मैं इमरान को एक फिल्म यूनिट दूंगा, जो फिल्म बनाएगी और वे निर्देशन करेंगे। मेरे ख्याल से वे शानदार निर्देशक साबित हो सकते हैं'।
विज्ञापन

Year Ender 2023: दीपिका पादुकोण फिर बनीं बॉलीवुड की हीरोइन नंबर वन, यहां पढ़िए ‘अमर उजाला’ टॉप 10 लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म से शुरू हुआ था करियर
वीर दास ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता इमरान ऐसा करेंगे या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत निर्देशक होंगे। देल्ही बेली के दौरान शुरुआत में, हम सभी ऐसे थे कि इमरान एक दिन एक शानदार फिल्म का निर्देशन करेंगे, इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे'। बता दें कि इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी।
Box Office Collection Report: सोमवार को डंकी-सलार ने की बंपर कमाई, एनिमल-एक्वामैन 2 का ऐसा रहा हाल

अगले साल करेंगे कमबैक?
इमरान, 'आई हेट लव स्टोरीज', 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वर्ष  2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि इमरान एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कमबैक करने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे वर्ष 2024 में अपनी वापसी का आधिकारिक एलान करें।
Daler Mehndi Dara Singh: दारा सिंह की बात मानते तो टैक्सी चला रहे होते दलेर, सुनाया रुला देने वाला किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed