फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal mother makes a special hair oil for Katrina Kaif to keep her hair healthy actress reveals

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं सास वीना कौशल, ऐसे करती हैं बहूरानी की मदद

Sat, 21 Dec 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

Katrina Kaif: अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में विक्की कौशल की मां यानी अपनी सास के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करती नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने कुछ लाइफ टिप्स भी दिए।

विज्ञापन
Vicky Kaushal mother makes a special hair oil for Katrina Kaif to keep her hair healthy actress reveals
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

विस्तार

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। एक अलग परिवेश से होने के बावजूद कैटरीना कैफ अपने ससुराल में अच्छी तरह रम गईं। विक्की की मां यानी अपनी सास के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में सास-बहू साईं बाबा के दरबार में साथ दर्शन करने पहुंचीं। अब कैटरीना ने सासू मां के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की। 

विज्ञापन

Vicky Kaushal mother makes a special hair oil for Katrina Kaif to keep her hair healthy actress reveals
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @shreesaibabasansthantrust

कैटरीना के लिए तैयार करती हैं स्पेशल हेयर ऑयल
कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने हेल्दी बालों का राज भी बताया। उन्होंने इसका क्रेडिट अपनी सास को दिया और बताया कि उन्होंने ही अभिनेत्री के लिए खास तेल बनाया है। विक्की कौशल की मां ने काफी अलग-अलग किस्म की चीजों से उनके लिए खास हेयर ऑयल तैयार किया है। कैटरीना ने 'द वीक' के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास के पैशन पर कैट ने की बात
कैटरीना कैफ ने स्किन केयर के प्रति अपनी सास के पैशन पर बात की। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरी सासू मां मेरे लिए हेयर ऑयल भी बनाती हैं। यह ऑयल प्यार, आंवला, एवोकैडो और दो-तीन सामग्रियों को मिलाकर बनता है। यह तेल काफी असरदार भी होता है, क्योंकि घर का बना शुद्ध तेल होता है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं सास वीना कौशल, ऐसे करती हैं बहूरानी की मदद

विज्ञापन

फैंस को दिए लाइफ टिप्स
कैटरीना ने जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उतार-चढ़ावों से भरी हो सकती है। उन्होंने फैंस को सलाह दी कि जूझते रहें और चुनौतियों से गुजरने का अपना तरीका निकालें। खुद पर यकीन रखें और दूसरों को भी आगे बढ़ने में मदद करें। कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया। आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास 'जी ले जरा' है, हालांकि इस पर अभी कोई अपडेट नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का करारा पलटवार, अनिल शर्मा पर भड़कीं, कहा- 100 करोड़ मिले तो भी नहीं करूंगी रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed