फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal happy to feature in prestigious Durand Cup 132nd edition anthem Bhide organised by Indian Army

Vicky Kaushal: डूरंड कप के एंथम ‘भिड़े’ में शामिल हुए विक्की कौशल, बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Thu, 10 Aug 2023 03:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 10 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

डूरंड कप ने अपना 132वां संस्करण एंथम 'भिड़े' जारी कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्की कौशल शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal happy to feature in prestigious Durand Cup 132nd edition anthem Bhide organised by Indian Army
डूरंड कप के 132वें संस्करण एंथम 'भिड़े' में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रतिष्ठित डूरंड कप ने अपना 132वां संस्करण एंथम 'भिड़े' जारी कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता और सेना के पसंदीदा लड़के विक्की कौशल शामिल हैं। भारतीय सशस्त्र बलों के जरिए आयोजित यह गीत उनकी भावना के सार को पूरी तरह से दर्शाएगा है और निश्चित रूप से फुटबॉल प्रेमियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साह की एक नई कड़ी जोड़ देगा।

विज्ञापन

भारतीय सेना के साथ अपने प्रसिद्ध जुड़ाव पर बात करते हुए विक्की ने कहा कि भारतीय सेना के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा विशेष रहा है। इस वर्ष मैं प्रतिष्ठित डूरंड कप में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसका आयोजन भारतीय सेना द्वारा तीनों सेनाओं की ओर से किया जाता है। मैं डूरंड कप के आयोजकों और सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देता हूं। जय हिन्द।

12th Fail: 3 इडियट्स और छिछोरे के बाद आई '12th फेल', UPSC की तैयारी करने वालों को लगेगी अपनी, टीजर हुआ आउट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal happy to feature in prestigious Durand Cup 132nd edition anthem Bhide organised by Indian Army
डूरंड कप के 132वें संस्करण एंथम 'भिड़े' में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डूरंड कप एंथम 'भिड़े' अगस्त और सितंबर में ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में बजाया जाएगा। यह गाना अरिजीत द्वारा संगीतबद्ध किया गया है, जिसे उन्होंने और रैपर डिवाइन ने गाया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, वीडियो मुंबई में शूट किया गया था। सेना के अधिकारियों के अनुसार, सियाचिन, जैसलमेर और अन्य स्थानों के क्लिप वीडियो का हिस्सा हैं, जो खेल के प्रति देश के जुनून को दिखाने के लिए बनाया गया है ।

Making Of Don: जब तेजी बच्चन ने चंद्रा बारोट से कहा, मेरा बेटा मुन्ना फिल्मों में आने वाला है, उसका ख्याल रखना


 
विज्ञापन

वहीं, बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में तो हाल ही में वह सारा अली खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आए थे। वहीं अब विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Anil Sharma: इंडस्ट्री ने कहा 'गटर' एक प्रेम कथा, 22 साल बाद निर्देशक का छलका दर्द, बोले- गदर की नहीं की कदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed