फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veterans and national award winning filmmaker Sarada Prasanna Nayak passes away due to Coronavirus at age 93

कोरोना से जंग हार गए नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर शारदा प्रसन्ना नायक, 93 साल की उम्र में छोड़ दी दुनिया

Thu, 10 Sep 2020 10:43 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 10 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Veterans and national award winning filmmaker Sarada Prasanna Nayak passes away due to Coronavirus at age 93
शारदा प्रसन्ना नायक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उड़िया फिल्मों के लेखक और निर्देशक शारदा प्रसन्ना नायक ने 93 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बुधवार की शाम उनका निधन भुवनेश्वर के एक अस्पताल में हुआ। उम्र हो जाने की वजह से शारदा कुछ समय से अपनी बीमारी से जूझ रहे थे और इसी बीच वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन


शारदा 60, 70 और 80 के दशक के उड़िया फिल्मों के जाने वाले फिल्म निर्देशक और लेखक रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1956 में आई फिल्म 'भक्ता जयदेव' से एक निर्देशक के रूप में की थी। 1962 में आई उड़िया भाषा की फिल्म 'लक्ष्मी' का निर्देशन भी शारदा ने ही किया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा शारदा ने 'का' और 'स्त्री' जैसी यादगार फिल्में भी बनाईं।

विज्ञापन

भले ही वह फिल्मों में काम कर रहे थे लेकिन उसी समय वह टीवी और रंगमंच में भी उतने ही सक्रिय थे। फिल्मों के निर्देशन के साथ में उन्होंने फिल्में लिखीं और लगभग 200 गाने भी उन्होंने लिखे। वर्ष 2013 में ही शारदा को जयदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उड़िया सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। काफी लंबे समय से वह सिनेमा से दूर रहे और अब वह अपनी उम्र और कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग हार गए।

फिल्मों पर शोध करने वाले और फिल्म जर्नलिस्ट्स फोरम के संस्थापक सूर्य देव ने बताया कि शारदा को कुछ ही समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उनका कोरोना वायरस का परीक्षण किया गया तो वह भी सकारात्मक आया। और बुधवार शाम को ही एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया। इससे पहले मंगलवार को उड़ीसा के ही मूल निवासी रहे हिंदी फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा भी इस दुनिया को छोड़ चुके हैं।

पढ़ें: कंगना के बाद अब मनीष मल्होत्रा को बीएमसी ने भेजा नोटिस, फैशन डिजाइनर पर ऑफिस में 'अनधिकृत परिवर्तन' का लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed