अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर मिसेस फनीबोन्स ट्विकंल खन्ना ने एक बार फिर अपनी बेबाक राय से सबको चौंका दिया है। महिलाओं को उन्होंने काफी बातें कहीं..
पढ़ें- 'ये रिश्ता...' धारावाहिक की एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए ऐसा क्या हुआ?
हाल ही में मुंबई में 'वोग विमेन ऑफ दि इयर' अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में ट्विंकल को 'ओपिनियन मेकर ऑफ दि इयर' के सामान से नवाजा गया। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने एक शानदार भाषण दिया। ट्विंकल खन्ना ने इस भाषण में लोगों के सामने कई अहम बातों को रखा।
ट्विंकल ने कहा कि महिलाओं का अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा-चौथ का व्रत रखना बिल्कुल बेकार है। ट्विंकल ने कहा कि किसी और के भूखे रहने से किसी की उम्र पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे खास दोस्त करन जौहर ने इस दिन को अपनी फिल्मों में अमर बना दिया है। ट्विंकल ने कहा,' मुझे नहीं लगता 33 करोड़ देवी-देवता सच में इसे सुन रहे हैं इसलिए महिलाओं से मेरा कहना है कि व्रत रखने से कोई फायदा नहीं होता है'।
इसके बाद उन्होंने सैनिटरी नैपकिनों पर लगे GST का भी जिक्र किया। ट्विंकल ने कहा, 'हमें पैड पर GST नहीं चाहिए। दरअसल, हमें एक अलार्म की जरूरत है, जो हमें ओवरफ्लो के बारे में पहले से बता दे, ताकि महिलाओं को 100 बार वॉशरूम के चक्कर ना लगाने पड़े। इससे हमारा समय भी बचेगा। अगर ऐसा कुछ प्रोडक्ट मार्केट में आता है तो उस पर GST से हमें कोई परेशानी नहीं है।'
उन्होंने बोटोक्स पर चर्चा करते हुए कहा, 'दुर्भाग्यवश, बोटोक्स आपको युवा नहीं बनाता है। यह आपको ऐसे दिखाता है जैसे कि आप किसी गुप्त विदेशी आक्रमण का हिस्सा हैं, जो कि इंसानों में फिट होने की भरपूर कोशिश करता है।'