फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tunisha suicide case: Sofia Hayat claims Ali baba dastan e kabul makers are responsible for death sheezan khan

Tunisha Suicide Case: सोफिया हयात का शो मेकर्स पर बड़ा आरोप, कहा- तुनिशा शर्मा के सुसाइड के जिम्मेदार...

Thu, 29 Dec 2022 04:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 29 Dec 2022 04:03 PM IST
सार

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से इस मामले पर आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी कड़ी में सोफिया हयात ने शो मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन
Tunisha suicide case: Sofia Hayat claims Ali baba dastan e kabul makers are responsible for death sheezan khan
सोफिया हयात और तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। आए दिन कोई न कोई नया सवाल सामने आ जाता है। अब तुनिशा शर्मा के निधन पर ‘बिग बॉस 7’ फेम सोफिया हयात ने भी रिएक्शन दिया। सोफिया का कहना है कि तुनिशा शर्मा के सुसाइड के जिम्मेदार 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के शो मेकर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स हैं, क्योंकि डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर बड़ी उम्र के लड़कों के साथ छोटी लड़कियों को रोमांस करने के लिए मजबूर करते हैं।

विज्ञापन

सोफिया हयात ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे यह देखकर दुख होता है कि युवा स्टार्स रिलेशनशिप में असफल होने पर सुसाइड कर रहे हैं। मुझे सचमुच यह लगता है कि मेकर्स ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा दोषी होते हैं। सोफिया कहती है डायरेक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस को हायर करते हैं और उन्हें बड़ी उम्र के लड़कों के साथ कास्ट करते हैं और प्रोजेक्ट्स के लिए रोमांस करवाते हैं। ऐसी बच्चियों, जिन्होंने अपना करियर अभी शुरू ही किया है और वे इस चीज की असलियत नहीं जानती हैं, वे शूटिंग के दौरान आसानी से झांसे में आ जाती हैं और बड़ी उम्र के आदमियों के साथ सेक्सुअली इन्वॉल्व हो जाती हैं। मैं यह सब अच्छे से जानती हूं, क्योंकि मेरे साथ भी प्रॉड्यूसर्स ने ऐसा ही किया, लेकिन मैं हमेशा उन्हें दूसरे डायरेक्शन में घुमा देती थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सोफिया हयात ने आगे कहा, 'यंग स्टार्स को इंडस्ट्री में आने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग लेनी चाहिए'। उन्होंने तुनिशा शर्मा के शो मेकर्स पर सवाल उठाते हुए पूछा, आखिर वे चुप क्यों हैं? क्यों उन्होंने अभी तक इस केस में कोई बयान जारी नहीं किया? शायद पैसा ही सबकुछ है, इसलिए बिना इनवेस्टिगेशन के सभी सुसाइड केस बंद कर दिए जाते हैं? सीनियर पोजिशन के लोग पुलिस को पैसे देकर केस बंद करवा देते हैं। उन्होंने तुनिशा केस में सीनियरल के मेकर्स पर सवाल उठाने के साथ-साथ अपनी जिंदगी में हुई घटना को बताते हुए कहा, 'सेट पर लोगों ने मुझे मेरी नैतिकता से समझौता करने के लिए कहा और मेरे साथ इतना गंदा व्यवहार किया, जिसकी वजह से मैं खूब रोई थी।'


यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ का छलका दर्द, बोलीं- पिछले जन्म का पाप कह लोग मारते थे ताने
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed