Rozlyn Khan: कैंसर से जंग लड़ रहीं ‘सविता भाभी’ का छलका दर्द, बोलीं- पिछले जन्म का पाप कह लोग मारते थे ताने
रोजलिन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कैंसर के बारे में बताया तो लोगों का कैसा रिएक्शन था। अभिनेत्री ने कहा कि लोग उन्हें ताने मारते थे और भद्दे कमेंट्स भी करते थे।
विस्तार
सविता भाभी और जी लेने दो एक पल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी मॉडल रोजलिन खान कैंसर से जंग लड़ रही हैं। रोजलिन को ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर है, जिसका इलाज चल रहा है। वह कैंसर की चौथी स्टेज में हैं और ऐसे में उन्होंने अपने सारे बाल गंवा दिए हैं। एक ओर जहां वह इस बीमारी से जूझ रही हैं, तो कुछ लोग उन्हें ताने मार रहे हैं। अब इसको लेकर अभिनेत्री का दर्द छलका है।
रोजलिन खान ने हाल ही में बताया कि कैसे कैंसर के बारे में बताने के बाद उन्हें लोग घटिया ताने मार रहे थे। रोजलिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर के बारे में पोस्टा साझा किया तो लोगों का कैसा रिएक्शन था। रोजलिन ने कहा, 'मैं अपने कैंसर के बारे में बताना चाहती थी, इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। हमारे देश में कैंसर को लेकर काफी स्टिग्मा है। लोग इसे कलंक मानते हैं। तीसरी कीमोथेरेपी में जब मेरे बाल चले गए, तो लोगों का रिएक्शन बहुत अलग था।'
Ramanand Sagar: 'रामायण' के लिए जान देने को तैयार थे रामानंद, पाकिस्तान के जिक्र के बिना अधूरा है यह किस्सा
अभिनेत्री ने आगे बताया कि जब उन्होंने कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, तो लोग उन्हें घटिया बातें बोलने लगे। रोजलिन ने का, 'लोगों ने लिखा, कैंसर तुम्हारे कर्मों का फल है। ये तुम्हारे पिछले जन्म का पाप है। मैंने इसी तरह के कई घटिया कमेंट अपनी पोस्ट पर देखे। हमें कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। लोगों को समझना होगा कि इसे धर्म या रूढ़िवादी सोच से न जोड़ें। हम कोविड की बात करते हैं, लेकिन कैंसर की नहीं। कुछ लोग अभी भी ये मानते हैं कि कैंसर एक से दूसरे इंसान में फैलता है। महिलाओं की पहचान उनके बालों से होती है, तो हम कैसे समाज में रह रहे हैं? हम महिला के शरीर और बालों को तवज्जो देते हैं। कोई ये नहीं समझता कि वह कैंसर से लड़ रही है।'
Urfi Javed: तुनिशा शर्मा मामले में शीजान खान के सपोर्ट में उतरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उसने धोखा दिया होगा लेकिन
रोजलिन खान ओलिगोमेटास्टेटिक कैंसर की चौथी स्टेज में हैं, जो रीढ़ की हड्डी तक फैल चुका है। अभिनेत्री ने बताया कि जब पहली बार उन्हें कैंसर के बारे में जानकारी लगी, तो वह टूट गई थीं। उन्हें डॉक्टर से सीधे कहा था कि तुम्हारे बाल चले जाएंगे, जिसे सुनकर वह रोने लगी थीं। लेकिन इसके बाद से ही वह डटकर कैंसर से जंग लड़ रही हैं और सोशल मीडिया पर भी खुद से जुड़ी जानकारी देते रहती हैं।
Box Office Report: फ्लॉप होने की कगार पर 'सर्कस', 'अवतार 2' की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट