फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tollywood star Naga Shaurya health affected at the set of NS24

Naga Shaurya: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 15 Nov 2022 05:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Nov 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Tollywood star Naga Shaurya health affected at the set of NS24
नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा शौर्य हाल ही में फिल्म सेट पर बेहोश हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा अपनी आगामी फिल्म 'एनएस 24' की शूटिंग में व्यस्थत थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचानक बेहोश हो गए। अभिनेता के मूर्छित हो जाने की वजह से फिल्म के सेट पर मौजूद हर कोई घबरा गया और अफरा-तफरी में उन्हें एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार नागा की तबीयत वायरल फीवर और डिहाईड्रेशन की वजह से बिगड़ी।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के लिए खुद को तैयार करने के लिए कुछ दिनों से स्ट्रिक्ट नॉन लिक्विड डाइट पर थे। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनके मसल्स को दिखाने के लिए उन्हें डिहाइड्रेट मोड पर रखा गया था। जिसकी वजह से उनके शरीर में मिनरल्स की हुई और वह चक्कर खा कर गिर गए।  

विज्ञापन

आपको बता दें कि नागा शौर्य की तबीयत अब स्थिर है। हालांकि अभी तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। डॉक्टर्स का कहना है कि जब  तक उनकी हालत स्टेबल नहीं हो जाती तब तक उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अभिनेता दोबारा फिल्म की शूटिंग पर लौट पाएंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कार्ड का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसे देख फैंस बहुत खुश हुए और उन्हें शादी की बधाइयां भी दी थी। शूटिंग के बाद नागा शौर्य इसी महीने 20 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ शादी करने वाले है। नागा ने कृष्ण वृंदा विहारी और लक्ष्य जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से फिल्मी क्षेत्र में अपना नाम बनाया है। इतना ही नहीं वर्ष 2014 में उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता चंदामामा कथालु फिल्म में भी काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed