Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के हाथ लगी इंडो-ब्रिटिश फिल्म, बतौर लीड एक्ट्रेस जल्द करेंगी इंटरनेशनल डेब्यू
ऋचा चड्ढा अब अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हैं। ऋचा को एक इंडो-ब्रिटिश फिल्म ऑफर हुई है। जिसमें एक्ट्रेस लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल से शादी करने के बाद ऋचा चड्ढा अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋचा को एक इंडो-ब्रिटिश फिल्म ऑफर हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेत्री लीड रोल निभाती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश डायरेक्टर करेंगे। हालांकि, अभी फिल्म अपने शुरुआती स्टेज पर है।
ऋचा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर क्या कहा?
ऋचा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऋचा चड्ढा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'अभी मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हूं। लेकिन मैंने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दी है। मुझे फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी। मुझे इसमें मेरा कैरेक्टर पसंद आ रहा है।' साथ ही ऋचा ने कहा कि यह देखकर बेहद खुशी होती है कि इंटरनेशनल फिल्मों में अब इंडियन एक्टर्स को अच्छे रोल दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan: अगले महीने बड़े पर्दे पर लौटेंगे आमिर खान, रेवती ने बताई ‘सलाम वेंकी’ से जुड़ने की पूरी कहानी
ऋचा फिल्म में निभाएंगी लीड रोल
बता दें कि ऋचा चड्ढा की यह पहली इंटरनेशनल फिल्म होगी। इस फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले ऋचा चड्ढा ने 'लव सोनिया' फिल्म में काम किया था। इसका प्रोडक्शन डेविड वोमार्क और डायरेक्शन तबरेज नूरानी ने किया था। इसके अलावा ऋचा चड्ढा फिलम 'मसान' और 'फुकरे' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की अपनी पहली तस्वीर, लोगों ने की बच्चे की झलक दिखाने की मांग