फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejas actress Kangana Ranaut becomes first woman to set ablaze Ravana effigy at Delhi Lav Kush Ramlila

Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनीं कंगना, लगाए जय श्रीराम के नारे

Tue, 24 Oct 2023 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Oct 2023 11:56 PM IST
सार

कंगना रणौत ने अपनी फिल्म तेजस का भी प्रचार किया। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित है।

विज्ञापन
Tejas actress Kangana Ranaut becomes first woman to set ablaze Ravana effigy at Delhi Lav Kush Ramlila
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म तेजस को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच मंगलवार को अभिनेत्री लाल किले में दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन के लिए पहुंची। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने रावण के पुतले में आग लगाई। इस आयोजन के 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला है। अभिनेत्री ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगा दी और 'जय श्री राम' का नारा लगाया। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Vinayakan: 'जेलर' के खूंखार विलेन विनायकन गिरफ्तार, अभिनेता पर पुलिस स्टेशन में हंगामा करने का आरोप
विज्ञापन

50 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हुए थे। दिल्ली की लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा, "लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने रावण के पुतले को आग लगाई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Ranbir Kapoor: 'तमाशा' की टीम के साथ जल्द मिलना चाहते हैं रणबीर कपूर, क्या दीपिका पादुकोण भी होंगी शामिल?

तेजस में नजर आएंगी कंगना

इवेंट में कंगना ने अपनी फिल्म "तेजस" का भी प्रचार किया। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सैनिकों के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित है। अभिनेत्री ने कहा, "यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे हमारे भारतीय सैनिक हमारी रक्षा करने के लिए अपनी जान देने से पहले जरा भी सोचते नहीं हैं।"

यह भी पढ़ें-  Rajinikanth Lookalike: चाय बेचते हैं रजनीकांत के हमशक्ल सुधाकर प्रभु, सुपरस्टार से समानता देखकर फैंस भी हैरान

फैंस को खूब पसंद आया था ट्रेलर

सर्वेश मेवाड़ा की लिखी और निर्देशित तेजस में कंगना एक भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका में हैं। यह फिल्म पहले 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसके तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म को लेकर फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके डायलॉग भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed