फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth doppelganger Sudhakar prabhu Video went Viral on social media he sells tea in Kerala

Rajinikanth Lookalike: चाय बेचते हैं रजनीकांत के हमशक्ल सुधाकर प्रभु, सुपरस्टार से समानता देखकर फैंस भी हैरान

Tue, 24 Oct 2023 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

रजनीकांत की जेलर हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर  पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है।

विज्ञापन
Rajinikanth doppelganger Sudhakar prabhu Video went Viral on social media he sells tea in Kerala
सुधाकर प्रभु, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। देश के हर कोने में उनके प्रशंसक देखने को मिलते हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही दर्शकों के लिए अपनी 170वीं फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग उन्होंने शुरू भी कर दी है। हाल ही में एक्टर के हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब उस शख्स के नाम के साथ कई और भी जानकारी सामने आ गई हैं।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: एनिमल ने बदल दी रणबीर कपूर की जीवनशैली, वायरल वीडियो में अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

रजनीकांत के हमशक्ल की हुई पहचान

वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति केरल के सुधाकर प्रभु हैं। उनका वीडियो सामने आने के बाद वह रातों रात इंटरनेट सनसनी बन चुके हैं। सुपरस्टार रजनीकांत से उनकी समानता देखकर प्रशंसक काफी आश्चर्यचकित हैं। उन्हें आम तौर मुस्कुराते हुए ग्राहकों को चाय बेचते हुए देखा जाता है। साथ ही, उनकी टैगलाइन होती है, "आपको जो मिलता है, वह आपको नहीं मिलता... जो आपको नहीं मिलता, वह आपको कभी नहीं मिलता।"

ऐसे वायरल हुआ वीडियो

रजनीकांत के साथ उनकी समानता ने कोचीन में शूटिंग कर रहे एक फिल्म दल का ध्यान आकर्षित किया। रजनीकांत जैसे दिखने वाले एक शख्स को चाय बेचते देख क्रू हैरान रह गया। उनके वीडियो तब वायरल हो गए जब नादिरशा नाम के एक मलयालम निर्देशक ने उनके वीडियो को फेसबुक पर साझा किया। तब से उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्हें अब तक केरल में विभिन्न समारोहों में भी आमंत्रित किया जा चुका है।

विज्ञापन

जेलर से रजनीकांत ने की  जबर्दस्त वापसी

गौरतलब है कि नेल्सन के निर्देशन में बनी रजनीकांत की जेलर हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर  पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। जेलर के बाद रजनीकांत टीएस ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, तुषारा विजयन, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती, फहाद फाजिल, और मंजू वारियर भी हैं।
Dharmesh Darshan: महिलाओं को बालों से पकड़कर खींचते थे राज कपूर! करिश्मा ने धर्मेश दर्शन के आगे किया था खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed