{"_id":"58ff43004f1c1be617c0c196","slug":"sunny-deol-not-keen-to-work-with-sunny-leone-due-to-family-oriented-image","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन के साथ काम करने से हिचकिचाए सनी देओल, परिवार की छवि को बताया कारण ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन के साथ काम करने से हिचकिचाए सनी देओल, परिवार की छवि को बताया कारण
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल की ज्यादातर फिल्में परिवार-मनोरंजन से जुड़ी छवि की होती है लेकिन अपनी अगली फिल्म लेकर सनी देओल थोड़े परेशान हैं। बता दें कि फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' के निर्माता फिल्म के एक प्रमोश्नल सॉन्ग के लिए सनी लियोन को रखना चाहते हैं। इसी बात ने अभिनेता सनी देओल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बता दें कि सनी देओल सनी लियोन के साथ स्क्रीन शेयर करने में इंट्रस्टेड नहीं हैं। फिल्म के निर्माता महेंद्र धारीवाल ने बताया कि सनी देओल को सनी के साथ स्क्रीन शेयर करना है कि नहीं यह सोचने के लिए अभी थोड़ा समय चाहिए।
उन्होंने कहा कि हालांकि हम सनी को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने भी फिल्म 'रईस' में सनी लियोन के साथ एक गाने में परफॉर्म किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- हॉफ गर्लफ्रेंड का नया गाना 'थोड़ी देर' कल होगा रिलीज
कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने सनी के अलावा उर्वशी रौतेला का भी एक विकल्प अपने पास रखा हुआ है। गौरतलब है कि फिल्म को चिराग धारीवाल ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म के लेखक और निर्देशक नीरज पाठक हैं। यह उनकी ऐक्शन- कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सनी डबल रोल में दिखाई देंगे। सनी देओल के अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, आशुतोष राणा, संजय मिश्र, मनोज जोशी और मुकुल देव नजर आने वाले हैं।
सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' को सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' के साथ ईद पर रिलीज किए जाने की उम्मींद की जा रही है।
ये भी पढ़े- इस बी-ग्रेड फिल्म के चक्कर में दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, घर तक रखना पड़ा था गिरवी