फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993

एक्सक्लूसिव: टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल? मनोज बाजपेयी ने दिया जवाब; कही यह बात

Wed, 21 Oct 2026 04:46 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Wed, 21 Oct 2026 04:46 PM IST
सार

Manoj Bajpayee on Tiger shroff firing incident: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में कई सेलेब्स ने अपनी राय दी है। अब अमर उजाला से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने मामले पर काफी कुछ कहा है। यहां पढ़ें…

विज्ञापन
Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्या वाकई फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है? इस सवाल पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है और इसकी बेहतर जानकारी संबंधित एजेंसियां दे सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर सुरक्षित हैं, यह सबसे अच्छी बात'
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि टाइगर को कुछ नहीं हुआ और वह और उनके ड्राइवर सुरक्षित हैं। मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं। यह मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था का मामला है। मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं? मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, मैं तो एक अभिनेता हूं। इस सवाल का जवाब कानून-व्यवस्था से जुड़े लोग बेहतर तरीके से दे पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
'मैं 1993 में आया हूं, पहले भी ऐसी घटनाएं देखी हैं'
इंडस्ट्री में डर के माहौल से जुड़े सवाल पर मनोज बाजपेयी ने अपने लंबे करियर का हवाला दिया। उन्होंने कहा, 'आप मुझसे यह सवाल इसलिए नहीं पूछ सकतीं, क्योंकि मैं 1993 में आया हूं। हमने पहले भी अलग-अलग मौकों पर ऐसी घटनाएं होते देखी हैं। अगर यह सब दोबारा हो रहा है और इस तरह हो रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। भीड़ में मौजूद कोई भी व्यक्ति सामने आकर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।'
विज्ञापन

Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
'खुशी है कि जांच हो रही है'
अभिनेता ने आगे कहा कि इस मामले में कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा, हम इस मामले के विशेषज्ञ नहीं हैं। कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं और हमें खुशी है कि वे इस मामले को देख रही हैं।'
 

Manoj Bajpayee speaks on Tiger shroff firing incident says watching these things since 1993
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
'गजब रात' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
काम के मोर्चे पर मनोज बाजपेयी जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'गजब रात' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed