फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show Kapil Calls Rishab Rikhiram Male Tamannaah Bhatia Jasmine Sandlas To Perform

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: कपिल ने किसे कहा 'लड़कों का तमन्ना भाटिया'? अगले एपिसोड में ये कलाकार सजाएंगे महफिल

Wed, 21 Oct 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 21 Oct 2026 04:58 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show: सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ मस्ती भरे एपिसोड के बाद अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में संगीत का तड़का लगने वाला है। जानिए अगले एपिसोड में कौनसे सितारे होंगे शामिल। 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Kapil Calls Rishab Rikhiram Male Tamannaah Bhatia Jasmine Sandlas To Perform
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले एपिसोड में फिल्म 'धुरंधर' से जुड़े संगीतकार सतिंदर सरताज, जैस्मिन सैंडलस, शाश्वत सचदेव और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा नजर आएंगे। शो के नए प्रोमो में कॉमेडी के साथ म्यूजिक का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


कपिल ने किसे बताया लड़कों का तमन्ना भाटिया?
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा सभी मेहमानों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। कपिल ऋषभ रिखीराम शर्मा को क्लासिकल म्यूजिक, सतिंदर सरताज को सूफी संगीत, जैस्मिन सैंडलस को पॉप म्यूजिक और शाश्वत सचदेव को हर तरह के संगीत में माहिर बताते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद कपिल शाश्वत सचदेव के नेशनल अवॉर्ड जीतने और फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद शो में आने पर भी मजाक करते हैं। वहीं, ऋषभ के लुक को देखकर कपिल उनकी तुलना अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से कर देते हैं। वह ऋषभ को 'लड़कों का तमन्ना भाटिया' कहते हैं। इतना ही नहीं, कपिल ये भी कहते हैं कि ऋषभ जब भी कहीं परफॉर्म करते हैं, तो बिलकुल दूल्हे की तरह तैयार होकर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

The Great Indian Kapil Show Kapil Calls Rishab Rikhiram Male Tamannaah Bhatia Jasmine Sandlas To Perform
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
ऋषभ के सितार से गूंजेगी महफिल, जैस्मिन करेंगी लाइव कॉन्सर्ट
इस एपिसोड में म्यूजिक लवर्स को शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। प्रोमो में ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार बजाते नजर आ रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस के बाद शो में मौजूद सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाते हैं। वहीं, जैस्मिन सैंडलस अपनी परफॉर्मेंस से माहौल को एक लाइव कॉन्सर्ट जैसा बना देती हैं।

कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। प्रोमो में वह ऋषभ के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा फिल्म 'धुरंधर' के किरदारों के अंदाज में मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड?
  • नेटफ्लिक्स ने इस एपिसोड का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि जब संगीत के धुरंधर एक साथ आएंगे, तो महफिल का सुपरहिट होना तय है।
  • इस खास एपिसोड में सतिंदर सरताज, जैस्मिन सैंडलस, ऋषभ रिखीराम शर्मा और शाश्वत सचदेव नजर आएंगे।
  • यह एपिसोड 24 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा: 16 साल में 31 फिल्में, मात्र 6 हिट; क्या अगली फिल्म से उबरेगा करियर? सिनेमाई सफर पर डालें नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed