{"_id":"58fed2c44f1c1b876dc0cd22","slug":"prabhas-rana-daggubati-s-baahubali-2-to-have-the-biggest-release-in-india-film-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली 2' बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म, 8 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली 2' बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म, 8 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जा रही है। फिल्म ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वो है सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने का। प्रभास और राणा दग्गुबती की फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी रिलीज होने जा रही है।
ये खबर पहले ही आ गई थी कि 'बाहुबली 2' 6,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़ कर 8 हजार पहुंच गया है। बॉलीवुड फिल्में लगभग 5 हजार स्कीन्स पर रिलीज होती हैं। वहीं दक्षिण भारत में फिल्में 2,500-3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होती हैं। 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है और कोई फिल्म इसके साथ टक्कर में नहीं है। ऐसे में फिल्म 8 हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- 600 फिल्में कर चुके 'बाहुबली' के कटप्पा को कोई नहीं जान पाया, अब 62 की उम्र में बने सुपरस्टार
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि फिल्म अपने पहले दिन आसानी से 60 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दीवानगी है। अगर फिल्म हजार करोड़ की कमाई कर ले तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'