{"_id":"58d281234f1c1b2f4a1a418d","slug":"actress-jyotsna-gupta-in-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयाजी सुपरहिट के लिए ख्वाजा के दर पहुंची एक्ट्रेस ज्योत्सना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयाजी सुपरहिट के लिए ख्वाजा के दर पहुंची एक्ट्रेस ज्योत्सना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस ज्योत्सना गुप्ता अजमेर दरगाह में जाते हुए
- फोटो : amar ujala
बाॅलीवुड एक्ट्रेस ज्योत्सना गुप्ता बुधवार को मन्नत का धागा बांधने ख्वाजा साहब की दर पर आईं। आगामी 9 जून को ज्योत्सना की फिल्म भैया जी सुपरहिट लॉन्च होने वाली है।
एक्ट्रेस ज्योत्सना गुप्ता बुधवार को मीडिया कंसल्टेंट महेश पुरोहित के साथ ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंची। यहां उन्होंने पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। गुप्ता ने कहा कि वे अब तक कई फिल्म व प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स जोधा अकबर, कृष्ण—कन्हैया सहित अन्य में काम कर चुकी हैं। अब आगामी 9 जून को उनकी फिल्म भैया जी सुपरहिट रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सन्नी देओल, अरशद वारसी सहित अन्य साथी कलाकार हैं।
ज्योत्सना ने बताया कि इस फिल्म की कामयाबी और कॅरियर में सफल होने के लिए ख्वाजा साहब के दर पर मन्नत का धागा बांधा है। उन्होंने बताया कि वह ऋतिक रोशन के साथ भी फिल्म बना रही है जो जल्द ही लॉन्च होगी।