{"_id":"64ec74db56a38d780c01cf99","slug":"sunny-deol-breaks-silence-on-charging-rs-50-crore-after-gadar-2-movie-success-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: अब एक फिल्म के 50 करोड़ रूपये लेंगे तारा सिंह? फीस बढ़ोतरी पर सनी देओल ने कही ये बात
Mon, 28 Aug 2023 03:54 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 28 Aug 2023 03:54 PM IST
सार
इन दिनों गपशप गलियों में ऐसी खबरें है कि 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह प्रति फिल्म 50 करोड़ रूपये चार्ज करेंगे।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : social media
विस्तार
सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। उनकी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने साढ़े चार सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। इस बीच ऐसी खबरें आई हैं कि अपनी इस फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह 50 करोड़ रूपये चार्ज कर रहे हैं। इस पर खुद सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
फीस पर कही यह बात
इन दिनों गपशप गलियों में ऐसी खबरें है कि 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह प्रति फिल्म 50 करोड़ रूपये चार्ज करेंगे। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए हाल ही में सनी देओल ने कहा कि पैसे का मामला काफी निजी होता है और इस बारे में कुछ साझा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया पार्ट 3 को लेकर बड़ा अपडेट, निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
परिवार को बताया सबसे बड़ी संपत्ति
सनी देओल ने आगे कहा कि वह फिलहाल सिर्फ 'गदर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वह अपनी फीस के बारे में फैसला तब करेंगे, जब कोई नई फिल्म साइन करेंगे। अपनी फीस बढ़ाने को लेकर सनी देओल ने कहा कि वह अपनी कीमत जानते हैं और अपनी कीमत से कभी समझौता नहीं करते। सनी देओल ने आगे कहा कि परिवार उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है।
Deepika Padukone: मॉडलिंग के दौरान दीपिका ने देखा था ड्रीम वेडिंग का सपना, आउटफिट से खाने तक तैयार थी चेकलिस्ट
इतना हुआ वर्ल्डवाइड कारोबार
बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई। इसमें सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी अहम रोल में हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' का कुल कलेक्शन करीब 461.05 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 593.2 करोड़ रूपये कमा लिए हैं।
Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, वायरल हुई मनमोहक तस्वीरें