Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक ने की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई, वायरल हुई मनमोहक तस्वीरें
सिंगर अरमान मलिक और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थी। 'बोल दो न जरा' और 'पहला प्यार' जैसे पॉपुलर सॉन्ग गाने वाले सिंगर अरमान मलिक ने सगाई कर ली है।
विस्तार
सिंगर अरमान मलिक और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थी। वहीं, अब अरमान मलिक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग ड्रीमी अंदाज में सगाई कर ली है। दोनों ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, जरीन खान, रिया चक्रवर्ती, ईशान खट्टर से लेकर तमाम सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।
28 अगस्त 2023 को अरमान मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में ऑफ-व्हाइट सूट पहने अरमान घुटनों के बल बैठकर आशना की उंगली में अंगूठी डालते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, आशना अपनी सगाई की खुशी को रोक नहीं पाईं। आशना के लुक की बात करें, तो वह भी व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट है।
इन रोमांटिक तस्वीरों को देखते ही अरमान मलिक के तमाम दोस्त और सेलिब्रेटिज ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। ईशान खट्टर ने लिखा, 'तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।' वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी कपल को बधाई दी। इस कड़ी में ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमरा से लेकर टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram
बता दें, अरमान मलिक काफी पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने 'बोल दो ना जरा', 'वजह तुम हो', 'कौन तुझे', 'जय हो' और 'नैना' जैसे कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं। वहीं, आशना श्रॉफ इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर फैशन, ट्रैवल ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं। लोग उनकी स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। बता दें, आशना को लगभग 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं भाइयों को बचपन से राखी बांधती आ रही हूं, यह साबित करने की जरूरत नहीं', बोलीं ईशा देओल