फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty Wishes Mana Shetty on her birthday See Actor Latest Social Media post here

Mana Shetty: पत्नी के बर्थडे पर सुनील शेट्टी का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर साझा कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Thu, 22 Aug 2024 12:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना शेट्टी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

विज्ञापन
Suniel Shetty Wishes Mana Shetty on her birthday See Actor Latest Social Media post here
माना शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- सुनील शेट्टी

विस्तार

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार को माना के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया। साझा किए गए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बेच दिया अपना कीमती घर, जानें कितने करोड़ में हुआ सौदा
विज्ञापन


सितारों ने माना को दी जन्मदिन की बधाई
फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो... मेरी साथी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त।" उनकी इस पोस्ट पर तमाम सितारों ने भी टिप्पणी की है। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं माना आंटी।" रितेश देशमुख ने लिखा, "जन्मदिन की मुबारकबाद माना...ढेर सारा प्यार"। वहीं भाग्यश्री ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब कमल हासन ने बॉलीवुड छोड़ने की बताई असली वजह, खुलासे ने सबको कर दिया था हैरान

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)




साल 1991 में की थी शादी
25 दिसंबर, 1991 को सुनील और माना ने शादी की थी। दोनों ने साल 1992 में बेटी अथिया और 1996 में अपने दूसरे बच्चे अहान का स्वागत किया था। अभिनेता के दोनों बच्चे भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सुनील शेट्टी
फ्रंट की बात करें तो सुनील इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास हेरा फेरी 3 और द लीजेंड ऑफ सोमनाथ में भी हैं। फैंस को उनकी सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed