{"_id":"66c6a46927640bc3d30daed8","slug":"bhaiyya-ji-actor-manoj-bajpayee-and-his-wife-shabana-sold-their-house-in-mumbai-worth-nine-crore-rupees-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बेच दिया अपना कीमती घर, जानें कितने करोड़ में हुआ सौदा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बेच दिया अपना कीमती घर, जानें कितने करोड़ में हुआ सौदा
Thu, 22 Aug 2024 10:09 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:09 AM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने मिनर्वा स्थित अपने घर को बेच दिया है। उन्होंने साल 2013 में इसे खरीदा था।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
विस्तार
हाल ही में, अभिनेता मनोज बाजपेयी 'गुलमोहर' फिल्म को लेकर चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। इससे कुछ दिन पहले उनके करियर का एक अहम दिन तब आया था, जब उनकी 100वीं फिल्म 'भैया जी' रिलीज हुई थी। अब मनोज बाजपेयी फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी कोई फिल्म या सीरीज नहीं, बल्कि उनका कीमती घर है।
विज्ञापन
Taapsee Pannu: तापसी ने बताया क्यों राजनीतिक मामलों पर चुप रहना पसंद करते हैं कलाकार, कहा- ये है दो धारी तलवार
विज्ञापन
मनोज ने नौ करोड़ रुपये में बेच दिया घर
मनोज बाजपेयी से जुड़ी एक बड़ी खबर यह आ रही है कि उन्होंने अपने आलीशान घर को बेच दिया है। यह सौदा नौ करोड़ रुपये की मोटी रकम में किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना ने अप्रैल 2013 में इस घर को खरीदा था, जो कि मिनर्वा में स्थित है।
विज्ञापन
MSFA: आशा पारेख को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, समारोह में पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां
6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था घर
रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी और शबाना ने अपने बेचे गए घर को एक दशक पहले 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके लिए 32 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी गई थी। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट है। बता दें कि मनोज और शबाना ने साल 2006 में शादी की थी। दोनों एक बच्ची के माता-पिता हैं। मनोज के नए काम की बात करें तो वो जल्द ही 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। 'भैया जी' को मिलाकर इस साल मनोज बाजपेयी की अभी तक तीन फिल्म रिलीज हुई है। अन्य दो में 'साइलेंस 2' और 'द फेबल' शामिल है।
Actresses Harassment Case: सेलिना जेटली से सोनम कपूर तक, यौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुकी हैं ये अभिनेत्रियां