फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback Thursday When Indian 2 Actor Kamal Haasan Talks about Why He Quit Bollywood

Throwback Thursday: जब कमल हासन ने बॉलीवुड छोड़ने की बताई असली वजह, खुलासे ने सबको कर दिया था हैरान

Thu, 22 Aug 2024 09:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

कमल हासन देश के सबसे कमाल के अभिनेताओं में से एक हैं। वह कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, अब वह बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आते हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
Throwback Thursday When Indian 2 Actor Kamal Haasan Talks about Why He Quit Bollywood
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

विस्तार

देश के सबसे शानदार अभिनेताओं में कमल हासन को भी जरूर शामिल किया जाता है। छह दशकों से वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी जबर्दस्त फैन फालोइंग है। फिल्म 'एक दूजे के लिए' से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जबर्दस्त शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद के वर्षों में बॉलीवुड में उनकी सक्रियता लगातार कम होती चली गई। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कमल हासन ने आखिर क्यों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन


कमल ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
साल 2017 में एक साक्षात्कार के दौरान कमल ने बॉलीवुड के लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि उस समय बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच काफी कनेक्शन हुआ करते थे। अभिनेता के अनुसार वह वहां रहकर इस बात का विरोध या उनकी धमकियों के आगे झुकना नहीं चाहते थे। बातचीत में कमल ने कहा था कि मैं उन अभिनेताओं में से एक था, जिसने यह तय किया कि मैं काले धन से कोई लेना-देना नहीं रखूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन 2 में दिखे थे भ्रष्टाचार के खिलाफ
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भ्रष्टाचार के बिना किसी अभिनेता के लिए बड़ी सफलता हासिल करना संभव है, तो उन्होंने कहा था, "हां, मैं इसका जीता जागता सबूत हूं।" हाल ही में कमल काम की इंडियन 2 फिल्म रिलीज हुई थी। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनाई गई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। 
 
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही इंडियन 3 में नजर आने वाले हैं। वहीं, उनके पास ठग लाइफ भी है। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 
Sikandar: दिमाग हिला देगा 'सिकंदर' का एक्शन, तीन बड़ी फाइट और हवाई एक्शन सीन की चल रही तैयारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed