फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty recalls people calling him a failure says That disturbed me but family makes me happy

Suniel Shetty: संघर्ष भरे दौर को याद करते नजर आए सुनील शेट्टी, बोले- फेलियर कहते थे लोग तब परिवार बना हिम्मत

Sun, 13 Aug 2023 02:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Aug 2023 02:06 PM IST
सार

सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके दोस्तों और परिवार ने मानसिक रूप से मजबूत और फिट बने रहने में उनकी खूब मदद की।

विज्ञापन
Suniel Shetty recalls people calling him a failure says That disturbed me but family makes me happy
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। एक्शन हीरो के रूप में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब एक्टर की फिल्में नहीं चलती थीं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें 'फेलियर' कहकर पुकारना शुरू कर दिया था, जिससे सुनील शेट्टी को बहुत तकलीफ पहुंचती थी। हाल ही में सुनील शेट्टी उस दौर को याद करते नजर आए। बता दें कि एक्टर हाल ही में मानसिक सेहत पर बात करते नजर आए, इस दौरान उन्होंने अपने करियर के उस पड़ाव को याद किया, जब वह खुद मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

विज्ञापन


असफलता वाले दौर को किया याद
सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके दोस्तों और परिवार ने मानसिक रूप से मजबूत और फिट बने रहने में उनकी खूब मदद की। मेंटल हेल्थ एप 'लेट्स गेट हैप्पी' के लॉन्च पर सुनील शेट्टी ने मानसिक सेहत के साथ अपने जुड़ाव को लेकर बात की। एक्टर ने कहा, 'हमारे लिए सफलता, असफलता और शुक्रवार..., यह बहुत मायने रखता है। सिर्फ इसलिए नहीं कि आपकी फिल्म नहीं चली, बल्कि इसलिए कि लोग आपको इसी के आधार पर जज करते हैं। फिल्म के नहीं चलने पर लोग आपको फेलियर बुलाने लगते हैं'।
विज्ञापन

Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने जताई खुशी, बोले- हमें कभी नहीं पता था...
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से तय नहीं होंगी खुशियां
सनील शेट्टी ने आगे कहा कि लोग कहते, 'अरे वो सुनील शेट्टी, उसकी पिक्चर नहीं चली, वो बकवास है।' यह सब बातें किसी को भी डिस्टर्ब करती हैं, लेकिन जब आपके पास लौटने के लिए एक परिवार होता है, जो इस बारे में चिंता नहीं करता तो समझिए आप सबसे ज्यादा भाग्यशाली हैं'। सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि उम्र और परिपक्वता के साथ उन्होंने महसूस किया कि उनकी खुशियों का पहिया शुक्रवार के आधार पर संचालित नहीं होगा। एक्टर ने कहा, 'मैंने सोचा कि क्या शुक्रवार यह तय करेगा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं? अगर शुक्रवार अच्छा गया तो मैं खुश रहूं, नहीं रहा तो दुखी हो जाऊं? खुशियां आर्थिक सफलता के आधार पर नहीं होनी चाहिए। यह इस आधार पर होनी चाहिए कि आपको क्या पसंद है।'
KBC 15: 20 साल तक होस्ट करने के बाद भी KBC के सेट पर तीन घंटे पहले पहुंच जाते हैं बिग बी, बेटे ने बताई वजह

याद किया पिता का सुंदर साथ
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'मैंने अपने परिवार के हर उस पहलू पर गौर किया है, जो मुझे खुश करता है'। सुनील शेट्टी ने अपनी जिंदगी के डार्क फेस पर भी बात की। एक्टर ने कहा, 'जब मेरे पिता की तबीयत खराब थी और वे लकवाग्रस्त थे तो मैं बहुत अकेलापन महसूस करता था। अचानक मुझे अहसास हुआ कि मैंने उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया। हालांकि, मैंने उनके आखिरी पलो में उनके साथ बहुत सुंदर पल गुजारे। जिस दिन वे यह संसार छोड़कर गए, उस दिन दुख बहुत था लेकिन फिर भी मैं काफी पॉजिटिव एनर्जी महसूस कर रहा था। यह बदलाव उनकी वजह से ही आया था।
'Nassar: साउथ एक्टर नासर ने पोन्नियिन सेलवन पर की बात, बोले- अधिक दृश्य नहीं कर पाने का अफसोस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed