फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bahubali actor nassar regrets not being able to do more scenes in ponniyin selvan read in details

Nassar: साउथ एक्टर नासर ने पोन्नियिन सेलवन पर की बात, बोले- अधिक दृश्य नहीं कर पाने का अफसोस

Sun, 13 Aug 2023 12:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

साउथ एक्टर और डायरेक्टर नास्सर को आपने पर्दे पर कई किरदारों में देखा है। मगर सबसे चर्चित जो रहा, वो है 'बाहुबली' में चाचा का। इसके अलावा वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ 'पोन्नियन सेलवन' में भी नजर आ चुके हैं। मगर इस मूवी को करने में उनको एक बात का अफसोस है।

विज्ञापन
Bahubali actor nassar regrets not being able to do more scenes in ponniyin selvan read in details
नास्सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ एक्टर और डायरेक्टर नास्सर को आपने पर्दे पर कई किरदारों में देखा है। मगर सबसे चर्चित जो रहा, वो है 'बाहुबली' में चाचा का। इसके अलावा वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ 'पोन्नियन सेलवन' में भी नजर आ चुके हैं। मगर इस मूवी को करने में उनको एक बात का अफसोस है।

विज्ञापन

नास्सर को हाल ही में 'पोन्नियिन सेलवन I' और II में देखा गया था। अभिनेता ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने केवल एक दिन के लिए शूटिंग की और डेट्स की दिक्कतों के कारण और सीन्स न कर पाने का उनको अफसोस है। नास्सर अब एक वेब सीरीज 'द जेंगाबुरु कर्स' के साथ कमबैक कर रहे हैं। हसमें ये डबल रोल में दिखाई देंगे। शो की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में, नास्सर ने 'पोन्नियिन सेलवन' और 'बाहुबली' फिल्मों जैसे अपने बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं। इसमें 'लगान' भी शामिल थी, जो उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन उन्हें इससे बाहर होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने जताई खुशी, बोले- हमें कभी नहीं पता था...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bahubali actor nassar regrets not being able to do more scenes in ponniyin selvan read in details
नास्सर - फोटो : social media

जब नास्सर से पूछा गया कि उनका एक ही सीन फिल्म के दोनों हिस्सों में कई बार दोहराया गया, तो इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि वह बहुत महत्वपूर्ण किरदार था। इसमें और भी कई सीन होने थे। मुझे वहां पांच या छह दिनों के लिए रहना था, लेकिन दुर्भाग्य से यह इतनी बड़ी फिल्म थी और इसे रीशेड्यूल किया जा रहा था। या तो कोई शेड्यूल कैंसिल हो गया था या जब उन्होंने फोन किया, तो मैं वहां नहीं, कहीं और था। कई बार ऐसा भी हुआ कि मैं उनको डेट्स ही नहीं दे सका। इसलिए मेरे सभी सीन एक ही दिन में फिल्माए गए।'

विज्ञापन

आपको बता दें कि अभिनेता नास्सर ने तमिल के अलावा हिंदी, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपने अभिनय का परचम लहराया। नास्सर की लोकप्रिय फिल्मों में इरुवर, रोजा, वीरम, खुशी, अंगरक्षक, चाची 420 , रावड़ी राठौर, बाहुबली, रमैया वस्तावैया, थलाइवी आदि शुमार हैं। अभिनय के अलावा अभिनेता नास्सर ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फैंस आज भी फिल्म ‘बाहुबली’ में उनके अभिनय को खूब याद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 20 साल तक होस्ट करने के बाद भी KBC के सेट पर तीन घंटे पहले पहुंच जाते हैं बिग बी, बेटे ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed