KBC 15: 20 साल तक होस्ट करने के बाद भी KBC के सेट पर तीन घंटे पहले पहुंच जाते हैं बिग बी, बेटे ने बताई वजह
अब बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि वह तीन घंटे पहले ही शो के सेट पर पहुंच जाते हैं। चलिए जानते हैं कि अभिषेक ने ऐसा क्यों कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी दमदार मेजबानी से अभिनेता दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं। वहीं, इस क्विज शो के फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह शो 14 अगस्त से टीवी पर प्रसारित होगा। अब बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया है कि वह तीन घंटे पहले ही शो के सेट पर पहुंच जाते हैं। चलिए जानते हैं कि अभिषेक ने ऐसा क्यों कहा है।
पिता अमिताभ से सीख लेते हैं अभिषेक बच्चन
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिषेक ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरे पिता वर्तमान में केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं। इन सब में मेरे लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि 81 वर्ष की आयु में भी वह सप्ताह में छह दिन काम कर रहे हैं। यह न केवल मेरे लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी इंस्पायरिंग है। मुझे लगता है कि हमें उनसे काफी के प्रति वफादारी सीखनी चाहिए। जिस उम्र में लोग आराम करते हैं, इस उम्र में वह काम कर रहे हैं। यह अपने आप में ही बड़ी बात है।’
Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने जताई खुशी, बोले- हमें कभी नहीं पता था...
शूटिंग के बाद भी आराम नहीं करते बिग बी
अभिषेक ने आगे यह भी खुलासा किया कि शूटिंग के लंबे दिन के बावजूद बिग बी रात 11 बजे तक घर लौटते हैं। आराम करने के बजाय वह अपना ब्लॉग लिखने और ट्विटर पर संदेशों का जवाब देने में लगे रहते हैं। अभिनेता ने बताया कि देर रात के बाद भी अमिताभ शो की रिहर्सल के लिए अगले दिन सुबह जल्दी केबीसी सेट पर पहुंच जाते हैं।
Zeishan Quadri: 'फिल्म बनाने से पहले शोध करना जरूरी है', जीशान कादरी ने कसा आदिपुरुष के मेकर्स पर तंज
KBC के सेट पर तीन घंटे पहले पहुंच जाते हैं बिग बी
अभिषेक ने पिता की आदतों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘वह सुबह उठते ही कहते हैं कि 'हे भगवान! मैं केबीसी की शूटिंग कैसे करूंगा? मुझे जाकर अपनी पंक्तियों का अभ्यास करना होगा।' शो की शूटिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती हैं, लेकिन रिहर्सल करने के लिए वह सुबह 7:30 बजे ही सेट पर पहुंच जाते हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि आप 20 साल से ऐसा कर रहे हैं। क्या आपको अब भी रिहर्सल करने की जरूरत है? इसपर वह जवाब देते हैं कि हां, हां अगर मैं भूल जाऊं तो क्या होगा?’