फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Actress Nayantara has Bought An Old Theatre in Chennai After Film Production and skincare business

Nayanthara: नयनतारा ने चेन्नई में खरीदा पुराना थिएटर, यह है एक्ट्रेस की फ्यूचर प्लानिंग

Mon, 22 May 2023 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 May 2023 03:53 PM IST
सार

खबरों की मानें तो नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ नॉर्थ चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन कंपनी, राउडी पिक्चर्स के तहत अगस्तया थिएटर की पुरानी बिल्डिंग खरीदी है।

विज्ञापन
South Actress Nayantara has Bought An Old Theatre in Chennai After Film Production and skincare business
नयनतारा - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री नयनतारा साउथ सिनेमा की सफलतम एक्ट्रेस में शुमार हैं। ‘नेट्रिकान’, ‘गॉडफादर’, ‘इरु मुगन’, ‘गोल्ड’, और ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकीं नयनतारा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। नयनतारा के हाथ अब एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गॉडफादर' एक्ट्रेस ने अब फिल्म थिएटर बिजनेस में एंट्री की है। इसके लिए उन्होंने चेन्नई में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है।

विज्ञापन


खरीदी 53 साल पुरानी बिल्डिंग
खबरों की मानें तो नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ नॉर्थ चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन कंपनी, राउडी पिक्चर्स के तहत अगस्तया थिएटर की पुरानी बिल्डिंग खरीदी है। अगस्त्य थिएटर देवी थिएटर ग्रुप का था और 1967 से नॉर्थ चेन्नई में फंक्शनल था। इस थिएटर ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एमजीआर, शिवाजी गणेशन, रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार और थलपति विजय जैसे तमाम सुपरस्टार्स की फिल्मों की स्क्रीनिंग की हैं। हालांकि, लगभग 53 सालों तक चलते रहने के बाद साल 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण यह बंद हो गया था। इस वजह से स्क्रीन थिएटर को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

Prashanth Neel: प्रशांत नील और विजय किरंगदुर ने डिलीट किया अपना ट्विटर अकाउंट! सामने आई यह वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


थिएटर को कराएंगे रेनोवेट 
रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा और उनके पति ने थिएटर को रेनोवेट करने और इसे टू स्क्रीन फैसिलिटी में बदलने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि दोनों स्क्रीन एक साथ एक हजार से ज्यादा लोगों को एकोमोडेट कर सकेंगी।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- इंडस्ट्री की राजनीति नहीं झेल पाए वह

इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि नयनतारा इससे पहले भी कई बिजनेस चलाती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2021 में अपने बिजनेस पार्टनर और दोस्त के साथ एक स्किनकेयर कंपनी भी शुरू की थी। लिप बाम बनाने वाली कंपनी भारत में लिप बाम के लगभग 100 वेरिएंट वाली पहली कंपनी होने का दावा करती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने पति के साथ एक प्रोडक्शन हाउस की भी मालिक हैं और उन्होंने कुछ सफल फिल्मों का निर्माण भी किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा आखिरी बार तमिल फिल्म ‘कनेक्ट’ में नजर आई थीं। वह जल्द एटली की हिंदी फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी, जो 7 सितंबर को रिलीज हो रही है।
दुखद: साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed