फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran actor Sarath Babu Death actor passes away at the age of 71 in Hyderabad

दुखद: साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 22 May 2023 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 22 May 2023 03:38 PM IST
सार

साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।

विज्ञापन
Veteran actor Sarath Babu Death actor passes away at the age of 71 in Hyderabad
सरथ बाबू - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। साउथ सिनेमा में गम का माहौल पसरा हुआ है। इस खबर से हर किसी को धक्का लगा है और कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। सरथ अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। दर्शक भी उनकी फिल्म का खूब लुत्फ उठाते हैं, लेकिन अब यह सिलसिला और नहीं चल पाएगा क्योंकि अभिनेता हमारे बीच नहीं रहें।

काफी समय से बीमार चल रहे थे सरथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों सरथ की तबीयत काफी खराब चल रही थी, लेकिन उनकी बहन ने उनकी हेल्थ का अपडेट शेयर किया है। उन्होंने कहा 'सरथ बाबू के बारे में सोशल मीडिया पर सभी खबरें गलत आ रही हैं। सरथ बाबू थोड़ा ठीक हो गए हैं और रूम शिफ्ट कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि सरथ बाबू पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और जल्द ही मीडिया से मुखातिब होंगे। मेरा अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर किसी भी खबर पर विश्वास न करें'।

विज्ञापन


Ranbir Kapoor: ऐश्वर्या संग रोमांटिक सीन के समय कांप रहे थे रणबीर के हाथ, फिर अभिनेता ने मार दिया मौके पे चौका

विज्ञापन
विज्ञापन
 

वेंटिलेटर पर थे सरथ
खबरों की मानें तो सरथ बाबू पिछले काफी दिनों से सेप्सिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके  गुर्दे, फेफड़े सब फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। अभिनेता की यूं चले जाना सबको लिए गमगीन हो गया है। पूरे साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


Nayanthara: नयनतारा ने चेन्नई में खरीदा पुराना थिएटर, यह है एक्ट्रेस की फ्यूचर प्लानिंग

 

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर साउथ सेलेब्स तक, सभी लोग अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस को यह बात अब तक हजम नहीं हो पाई है और वह अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं कर पाए हैं। आपको बता दें कि साल  1973 में उन्होंने तेलुगु फिल्म राम राज्यम से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही गई।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed