फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   did prashanth neel vijay kiragandur delete twitter account know the details here

Prashanth Neel: प्रशांत नील और विजय किरंगदुर ने डिलीट किया अपना ट्विटर अकाउंट! सामने आई यह वजह

Mon, 22 May 2023 03:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 May 2023 03:13 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक निर्देशक प्रशांत नील और निर्माता विजय किरागंदूर ने कथित तौर पर अपने ट्विटर मीडिया हैंडल को डिएक्टिवेट कर दिया है।

विज्ञापन
did prashanth neel vijay kiragandur delete twitter account know the details here
प्रशांत नील और विजय किरंगदुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की जोर-शोर से चर्चा चल रही है। बीते दिनों इस फिल्म का गाना जय श्री राम रिलीज हुआ था, जिसे 24 घंटे में मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। अब प्रभास अपनी अगली फिल्म सालार को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म को केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास के फैंस सोशल मीडिया पर प्रशांत से इस फिल्म को लेकर अपडेट मांगते रहते हैं। कहा जा रहा है कि इन सब को देखते हुए कथित तौर पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिव करवा दिया गया है। 

विज्ञापन

इस वजह से लिया फैसला
खबरों के मुताबिक निर्देशक प्रशांत नील और निर्माता विजय किरागंदूर ने कथित तौर पर अपने ट्विटर मीडिया हैंडल को डिएक्टिवेट कर दिया है। उन्होंने फैन्स के लगातार अपडेट देते रहने से बचने की वजह से ट्विटर से दूर रहने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने अब तक फिल्म के बारे में कोई बड़ा अपडेट साझा नहीं किया है, जिसके बाद फैंस उनको बड़े पैमाने पर ट्रोल कर रहे हैं और अपडेट की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Ali Fazal: साल की सबसे बड़ी रिलीज होगी 'कंधार', अमेरिका में 2000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर मचाएगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा गया है कि कुछ लोगों ने निर्देशक और निर्माता को गाली भी दी है, क्योंकि काफी समय से सालार पर कोई नया अपडेट नहीं आया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अफवाहें उड़ी थीं कि सालार की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। हालांकि, बाद में, अफवाहें झूठी निकलीं क्योंकि निर्माताओं ने पुष्टि की कि प्रभास स्टारर फिल्म 28 सितंबर को योजना के अनुसार रिलीज होगी। 

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर 
बता दें कि श्रुति हासन इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। लीड के अलावा इस प्रोजेक्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म में जगपति बाबू, मधु गुरुस्वामी और ईश्वरी राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस तेलुगु ड्रामा फिल्म को 28 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed