Viral Video: सूर्यास्त के दौरान शान ने पत्नी राधिका के लिए गाया रोमांटिक गाना, वीडियो हुआ वायरल
Shaan: सिंगर शान ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोमांटिक सूर्यास्त के दौरान पत्नी राधिका के लिए 'चार कदम' गाना गाकर मनोरंजन करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शान ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोमांटिक मूड में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शान ने फिल्म 'पीके' का गाना 'चार कदम' गाया। फिल्म के लिए यह गाना शान ने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया था। गाने के दौरान, शान ने कैमरे की ओर हाथ बढ़ाया, और राधिका, जो वीडियो बना रही थीं, उन्होंने उनका हाथ थाम लिया। सूर्यास्त के दौरान दोनों का यह रोमांटिक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
शांतनु मुखर्जी, जिन्हें पेशेवर रूप से शान के नाम से जाना जाता है। शान एक भारतीय पार्श्व गायक, संगीतकार और टेलीविजन होस्ट हैं। शान ने हिंदी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में गाने गाए हैं। शान ने 'तन्हा दिल', 'चांद सिफारिश', 'वो पहली बार' जैसे कई यादगार गाने गाए हैं, जो आज भी लोकप्रिय हैं। शान और राधिका ने नवंबर 2000 में शादी की थी। शान और राधिका के दो बेटे हैं, जिनका नाम सोहम और शुभ है।
यह भी पढ़ें: Mirai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' का जादू बरकरार, जानें तेजा सच्चा की फिल्म का कलेक्शन