फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Kiara wedding 6 february suryagarh palace jaisalmer reception mumbai 84 rooms booked reports

Kiara-Sidharth: 84 लग्जरी रूम और 70 विदेशी कारें... कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए जैसलमेर में सबकुछ सेट

Thu, 02 Feb 2023 08:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Feb 2023 08:52 AM IST
सार

बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए सिद्धार्थ और कियारा को लेकर अब जानकारी सामने आ रही है कि कपल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Sidharth Kiara wedding 6 february suryagarh palace jaisalmer reception mumbai 84 rooms booked reports
कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : social media

विस्तार

बी-टाउन के सबसे चहेते लव बर्ड्स में से माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाने वाले सिद्धार्थ और कियारा ने जहां अभी तक शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है, वहीं उनकी वेडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए सिद्धार्थ और कियारा को लेकर अब जानकारी सामने आ रही है कि कपल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार कपल आने वाली 6 तारीख को शादी करने वाला है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में और भी बहुत सी अहम जानकारी साझा की गई है, तो चलिए बताते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ कब, कहां और कैसे एक-दूजे का हो की तैयारियों में जुटे हैं..   

विज्ञापन

Sidharth Kiara wedding 6 february suryagarh palace jaisalmer reception mumbai 84 rooms booked reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को एक-दूसरे के साथ जन्म-जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे। सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग वेन्यू का भी खुलासा हो गया है। खबरों के अनुसार, दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी में 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया गया है, जिसमें बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। दोनों की शादी में शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की हल्दी और संगीत सेरेमनी 6 फरवरी यानी शादी वाले दिन ही होगी।
Tahir Hussain: कर्ज के चलते कंगाल हो गए थे आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन, बेघर होने की आ गई थी नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth Kiara wedding 6 february suryagarh palace jaisalmer reception mumbai 84 rooms booked reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ की इस बिग फैट वेडिंग के लिए करीब 84 लग्जरी कमरे बुक किए गए हैं, जिनका हर दिन का किराया एक से दो करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। इसके साथ ही शादी में आने वाले मेहमानों के को लाने ले जाने के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए मेहमान 4 फरवरी से सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचना शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसलमेर में शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखेगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें, हाल ही में कियारा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया। दोनों साथ में निकलते हैं और फिर अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर चले जाते हैं। कियारा और मनीष को साथ देखने के बाद से ही शादी की खबरों को हवा मिल गई है। लोगों को मानना है कि कियारा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का लहंगा ही पहनने वाली हैं।
Pathaan: पाकिस्तान के दर्शकों पर चढ़ा शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज, गैर कानूनी तरीके से दिखाई जा रही है 'पठान'

विज्ञापन

Sidharth Kiara wedding 6 february suryagarh palace jaisalmer reception mumbai 84 rooms booked reports
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की बात करें तो कारगिल वॉर में शहीद हुए कैप्टन बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक 'शेरशाह' में दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन रोमांस करते-करते ऑफ स्क्रीन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं। वहीं दोनों को पार्टीज से लेकर वेकेशन पर भी साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस भी दोनों को काफी पसंद करते हैं।
Box Office Report: 400 करोड़ी बनने को 'पठान' बेकरार, 'गांधी गोडसे' के साथ 'वारिसु' और 'थुनिवु' का खेल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed