Shweta Tripathi: 'कालकूट' की शूटिंग के दौरान रो पड़ी थीं श्वेता, जानें क्यों छलक पड़े थे अभिनेत्री के आंसू
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'कालकूट' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि मेकअप करते समय एक्ट्रेस इमोशनल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने खुलासा किया कि 'कालकूट' के लिए पहली बार एसिड अटैक का मेकअप करवाते समय वह कैसे भावुक हो गई थीं। मेकअप के दौरान उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर के दर्द को बेहद करीब से जाना। मिरर में खुद को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई है। किरदार और नैरेटिव की गंभीरता हर गुजरते पल के साथ और अधिक बारीकी से समझ आती गई है। मेकअप टेस्ट के दौरान, खुद को सर्वाइवर के रूप में देखकर मैं उनके दर्द को दिल से महसूस कर पाई।'
श्वेता त्रिपाठी ने कहा, 'भावनाएं मुझ पर हावी हो गईं और आंसू खुलकर बहने लगे। यह उनकी कहानियों के साथ न्याय करने और उनके अनुभवों को सामने लाने की हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।' उन्होंने समर्थन और धैर्य के लिए अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं पूरी टीम के अटूट धैर्य, समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए उनकी दिल से सराहना करना चाहूंगी। यह आपका समर्पण और मेरी क्षमताओं में विश्वास है जिसने मुझे इस किरदार की गहराई में जानने और उनकी कहानी को जीवंत करने का मौका दिया।'
कालकूट एक आगामी क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज है। इसमें विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, सीमा बिस्वास, यशपाल शर्मा, गोपाल दत्त और सुजाना मुखर्जी हैं। यह शो एक प्रेरित पुलिस अधिकारी के जीवन पर केंद्रित है जो एक एसिड हमले के मामले को सुलझाने का प्रयास करते हुए अपने काम और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को मैनेज करता है।
यह भी पढ़ें: अब्दु रोजिक ने लंदन में खरीदा आलीशान घर, अंदर का नजारा देख रह जाएंगे हैरान