फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha arya hugs rakhi sawant at public place poses to paparazzi says jo jaata hai jaane de

Rakhi Sawant: राखी की हालत देख श्रद्धा आर्या हुईं इमोशनल, हालात देख बोली- जाने दे जो जाता है...

Sun, 26 Feb 2023 12:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 26 Feb 2023 12:42 AM IST
सार

राखी सावंत इन दिनों पति आदिल दुर्रानी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल में पुलिस में शिकायत कर आदिल को जेल भिजवाया हुआ है। अब इतने हंगामे के बाद एक्ट्रेस वापस शूट पर लौटीं। खास बात ये है कि इस शूटिग के दौरान उनकी मुलाकात कुंडली भाग्य एक्ट्रेस प्रीता उर्फ श्रद्धा आर्या से हुई। दोनों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shraddha arya hugs rakhi sawant at public place poses to paparazzi says jo jaata hai jaane de
राखी सावंत, श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन राखी के नए नए वीडियो सामने आते रहते हैं और वह अपने पति और खुद के बारे में कुछ न कुछ बातें करती नजर आती हैं। वहीं, फैंस को भी इस वक्त राखी की हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में राखी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके चेहरे का रंग उड़ा नजर आ रहा है। वीडियो में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी दिख रही हैं। जो राखी को समझाती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने बढाया राखी का मनोबल 

वायरल वीडियो में अभिनेत्री राखी सावंत और श्रद्धा आर्या एक दूसरे को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ वीडियो में श्रद्धा राखी से उनका हाल पूछती दिखाई दे रही हैं। साथ ही, कह रही हैं कि क्या हाल बना लिया है अपना… टेंशन में सारा… मत ले इतना स्ट्रेस… जाने दे जो जाता है… इसके बाद वह पर मौजूद सभी मीडिया वालों और लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए हैं। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा, 'दो ब्यूटी क्वीन एक साथ'। तो वहीं राखी की हालत देख लोग इस वायरल वीडियो पर खूब  कॉमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



राखी ने आदिल पर लगाए कई आरोप 

राखी सावंत ने हाल ही में अपने पति राखी ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सात फरवरी को आदिल खान को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। वहीं, दूसरी ओर इतने दिन से सोशल मीडिया पर लोग राखी को रोता हुआ और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते देख रहे हैं

यह भी पढ़ें: ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने पर परफॉर्म करेंगे राम चरण! एक्टर ने उठाया राज से पर्दा

राखी ने शुरू की शूटिंग

बीते दिन राखी सावंत ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी किया है. उन्होंने बताया कि अब उन्होंने काम करना स्टार्ट कर दिया है। जिससे उनका माइंड डाइवर्ट रहे। आजकल राखी अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि राखी का ये नया म्यूजिक वीडियो उनकी ही जिंदगी पर बेस्ड है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने 63 साल की उम्र में जिम में बहाया पसीना, वर्कआउट वीडियो देख फैंस बोले- बाबा इज बैक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed