फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram charan shared he would love to perform rrr song naatu naatu at oscars 2023

Oscar 2023: ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने पर परफॉर्म करेंगे राम चरण! एक्टर ने उठाया राज से पर्दा

Sat, 25 Feb 2023 11:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:22 PM IST
सार

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड 2023 में अपने नाम चार अवॉर्ड्स कर चुकी है। इसकी खुशी फैंस ही नहीं, स्टार्स भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ram charan shared he would love to perform rrr song naatu naatu at oscars 2023
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण फिलहाल अमेरिका में एसएस राजामौली के साथ हैं और ऑस्कर अवॉर्ड्स की तैयारियों में शामिल हो रहे हैं। 12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड्स का एलान होगा। अभिनेता अमेरिका में अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं, राम चरण की दिली ख्वाहिश है कि वह ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के पॉपुलर सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करें। एमएम किरावनी के इस गाने को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन

ऑस्कर समारोह में राम चरण के नाटू नाटू पर परफॉर्म करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वह अमेरिका में अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ को प्रमोट करने गए हैं और ऑस्कर समारोह के दौरान अपने अन्य फिल्मों को भी प्रमोट कर सकते हैं। वहीं, अकादमी ने इस बात की पुष्टि की थी कि रिहाना अपने ऑस्कर-नॉमिनेट सॉन्ग लिफ्ट मी अप फ्रॉम ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर पर परफॉर्म करेंगी। यह भी बताया गया कि सोफिया कार्सन फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' के दूसरे नॉमिनेट सॉन्ग 'अपलॉज' पर डायने के साथ परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर ने बेस्ट इन शो पॉडकास्ट पर कहा था कि वह इसे फिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं कि बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का परफॉर्मेंस लाइव अवॉर्ड शो के दौरान मंच पर किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram charan shared he would love to perform rrr song naatu naatu at oscars 2023
राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

इस मामले में राम चरण ने कहा, 'हम कहीं भी 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म करना पसंद करेंगे, जिसके लिए हमारी इतनी सराहना हो रही है! हालांकि हर जगह हमें परफॉर्म करने का मौका नहीं मिल पाता है। अगर हमें ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में इस पर डांस करने का मौका मिलेगा तो इससे हमें अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में बहुत खुशी होगी।'

विज्ञापन

बता दें कि 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। इस गाने पर इन सितारों के डांस ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'नाटू नाटू' गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया था। 

यह भी पढ़ें: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed