फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt is redefining fitness showed his gym workout at the age of 63 fans said baba is back

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने 63 साल की उम्र में जिम में बहाया पसीना, वर्कआउट वीडियो देख फैंस बोले- बाबा इज बैक

Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
सार

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। वह सोशल मीडिया पर जब भी कोई पोस्ट डालते हैं तो उनके फैन्स जमकर उस पर प्यार बरसाते हैं। हाल ही में संजय दत्त ने फिटनेस गोल देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt is redefining fitness showed his gym workout at the age of 63 fans said baba is back
संजय दत्त - फोटो : social media

विस्तार

संजय दत्त बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। संजय दत्त अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अब एक बार फिर से अभिनेता का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ, जिसमें संजय दत्त जिम में पसीना बहाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

संजय दत्त ने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें संजय दत्त ब्लैक जिम वियर में काफी एग्रेसिव वर्कआउट करते नजर आए। संजय को एक्सरसाइज करते देख फैंस काफी खुश हैं। वीडियो के कैप्शन में संजय ने लिखा, 'हर दिन मजबूत'। इसके साथ ही उन्होंने 'दत्तस द वे' हैशटैग इस्तेमाल किया। साथ ही, एक्टर ने केजीएफ चैप्टर-2 में अधीरा थीम म्यूजिक लगाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि संजय दत्त कुछ समय पहले ही कैंसर को मात देकर वापस लौटे हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह वर्कआउट करता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। उनके फैंस उनसे काफी इंस्पायर हो रहे हैं। संजय दत्त के वर्कआउट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो का काफी लाइक मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

Sanjay Dutt is redefining fitness showed his gym workout at the age of 63 fans said baba is back
संजय दत्त - फोटो : social media

फैंस वीडियो को देख जम कर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो देख एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'बाबा इज बैक'। एक दूसरे फैन ने संजय दत्त को अपने कमेंट में 'अंडरटेकर' बताया है। एक अन्य फैन ने लिखा, 'उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होती है।' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट कर संजय दत्त के वर्कआउट वीडियो की तारीफ की। बता दें कि अभिनेता संजय दत्त इस साल मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 की अनाउंसमेंट कर चुके हैं। 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के थर्ड पार्ट का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

यह भी पढ़ें: शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर साधा निशाना, बोले- दूसरों की प्रतिभा से कमाने वाले खुद को…

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed