फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoaib Ibrahim shares Dipika Kakar health update after premature delivery and talks about new born baby

Dipika-Shoaib: प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद कैसी हैं दीपिका कक्कड़? पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट

Sat, 24 Jun 2023 03:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को दीपिका के बारे में स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim shares Dipika Kakar health update after premature delivery and talks about new born baby
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर खुशियों की दस्तक हुई है। कपल के घर 21 जून को एक बच्चे का जन्म हुआ। दोनों एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। हालांकि, उनका बच्चा समय से पहले पैदा हुआ है और फिलहाल निगरानी में है। अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को दीपिका के बारे में स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है।

विज्ञापन


अब कैसी है दीपिका की तबीयत
दरअसल, हॉस्पिटल से दीपिका की तस्वीर शेयर करते हुए शोएब ने लिखा, 'वह ठीक हैं।' इससे पहले उन्होंने खुशखबरी देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का जन्म हुआ है। यह समय से पहले हुआ प्रसव है, चिंता की कोई बात नहीं है। हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।"
विज्ञापन


Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में दीपिका हुई थीं प्रेग्नेंट
साथ ही हाल ही में दिए इंटरव्यू में शोएब ने कहा कि आप लोग जानते हैं कि दीपिका और मुझे एक बच्चे के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है, लेकिन मैं इससे ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगा। यह एक प्रीमैच्योर बेबी है और एक इनक्यूबेटर में है, इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सभी यह जानें और बच्चे के लिए प्रार्थना करें। लोकप्रिय टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में एक साथ काम करने के बाद शोएब और दीपिका ने 2018 में शादी कर ली थी। शादी से पहले उन्होंने कुछ साल तक डेट किया था। दीपिका ने जनवरी 2023 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

AP Dhillon: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर कर रही हैं एपी ढिल्लन को डेट? सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed